ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां (सागर) । वैक्सीनेशन सेंटर पर लंबी कतारो में लगे रहे सुबह से सैकड़ो लोग, नही लग पाया लोगो को वैक्सीन का दूसरा डोज।

ग्राम पंचायत छिंदली वैक्सीनेशन सेंटर सुबह से लाईन में खड़ी बुजुर्ग 80 वर्षीय महिला हुई बेहोश।

कमलेश खरें की रिपोर्ट

देवरी कलां (सागर)। कोविड बैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत सागर जिले की देवरी में वैक्सीनेशन सेंटरो में जैसे शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल छीर वैक्सीनेशन सेंटर , ग्राम पंचायत रसेना जनपद की ग्राम पंचायत छिंदली , बरकोटी ,बीना ,मोकला, सिंग पुर गंजन , सिमरिया, हर्राखेडा ,पिपरिया ,जैतपुर ,मढ़ी जुमनिया , चरगुवा, बरकोटी, महाराजपुर, गौरझामर ,आदि में वैक्सीनेशन सेंटर बनाये गये है जहां दिन बुधवार को द्वितीय डोज लगना था मगर वैक्सीन की भारी किल्लत के कारण ग्रामीण दिन भर परेशान होकर घर लौट गये। कही कही तो विवाद की स्थिति बनी रही व सभी सेंटरो पर दूर दराज से आये बुजुर्ग गण व कुछ मजदूरी छोड दिन भर भीड़ में लाईन लगा कर खडे रहे और वैक्सीन खत्म हो गई जिससे निराश होकर घर लोटना पड़ा। कई लाईन में लगे बुजुर्ग बीमार हो गये। इससे ग्रामीणो में काफी आक्रोश देखने मिला। वही ग्रामीणो ने कोविड महा वैक्सीनेशन अभियान को फेल बताया एवं कहा कि जब सरकार व शासन के पास वैक्सीन की व्यवस्था नही है तो झूठा ढोल पीटने का काम क्यों कर रही है। वही घर घर जाकर आमंत्रित देकर अब वैक्सीन की व्यवस्था नही करा पा रहे और अव्यवस्था ये होने के बाद भी शासन प्रशासन स्वंय के तारीफो के पुल बाधता नजर आ रहा है। अव्यवस्था का आलम तब देखने मिला जब देवरी के ग्राम छिंदली में महाअभियान की हकीकत देखने मिली। जहां लोगो की भारी भीड़ लाईन मे लगी थी तब एक बुर्जुग महिला बेहोश हो कर गिर गई घटना के बारे मै वही उपस्थित छिंदली ग्राम के रामचन्द्र कुर्मी ने बताया कि कर्मचारी सेटिंग से अपने खास लोगो को वैक्सीन लगा रहे थे गरीब मजदूर लाईन मै घंटो खडे होने के बाद भी बिना वैक्सीन के घर लौट गये व ग्राम की बुजुर्ग महिला कल्लो बाई अहिरवार जिनकी उम्र करीब 80 बर्ष जो लाईन में सुबह से वैक्सीन लगवाने खडी हुई थी वैक्सीन के इंतजार में वेहोस हो कर गिर पड़ी। जिनके इलाज के लिये 108 को फोन किया और देवरी अस्पताल भेजा गया। सरकार का महावैक्सीन अभियान वैक्सीन की कमी व अव्यवस्था के कारण लोगो का जान का खतरा ही बन रहा है। ऐसे कई लोग वैक्सीन लगवाने के इंतजार में लाईन में खडे बीमार पड रहे तो कई लोगो को चक्कर आ रहे है। ग्रामीणो ने कहा कि शासन प्रशासन का कोविड महावैक्सीन अभियान पूर्णतः फेल नजर आ रहा है। अव्यवस्थाये ही हर जगह केन्द्रो पर नजर आ रही और शासन प्रशासन झूठी वाह वाह लूट रहा है। ग्रामीणजनो में सरकार व प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश दिखता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर बैकसीनेशन सेंटर पर कोई भी व्यवस्था नहीं है। ना ही पानी की व्यवस्था है और ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण जन बिना मास्क के खड़े हुए हैं लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close