ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
राजेन्द्रग्राम। ब्रेकिंग न्यूज-किरर घाट सिद्ध बाबा घाट के नीचे मिट्टी धसकने से अवागमन हुआ अवरूद्ध।

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिर्पोट
राजेन्द्रग्राम। नेशनल हाईवे रीवा अमरकंटक मार्ग किरर घाट सिद्ध बाबा के समीप अचानक दीवाल की मिट्टी सडक पर धसकने से छोटे,बडे वाहनों में जाम लग गया।आने जाने वाले लोगो में अफरा तफरी मचने लगी और परेशानियों का सामना करना पडा वहीं कुछ लोगों के द्गारा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ आशीष भराडे को फोन पर अवगत कराया गया। जहां एसडीओपी साहब पुष्पराजगढ़ द्वारा जानकारी लगते ही तत्काल जेसीबी ब्यवस्था कर एवं तीन अन्य वाहनों को मिट्टी हटाने वा मार्ग साफ करने का आदेश दिये ! जिससे अवागमन का मार्ग खुलने और यात्रियों को आने जाने में सुविधा हो सकेगी।



