शाजापुर । कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याएं सुनी।

वाहिद खान की रिपोर्ट
शाजापुर – कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शुजालपुर तहसील के ग्राम ढाबलाघोंसी,बिशनखेड़ी, खेजड़िया, बांसला तथा अकलपुरबिन्नी के ग्रामीणों की राजस्व संबंधी समस्याओं को सुना।
कलेक्टर श्री जैन को ग्राम ढाबलाघोंसी के ग्रामीणों ने सोयाबीन फसल की मुआवजा राशि दिलाने, क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत करवाने, राम मंदिर की जमीन से अतिक्रमण हटवाने तथा हरिप्रसाद ने सर्प के काटने से बच्चे की मृत्यु होने पर मुआवजा राशि प्रदान करने तथा अंतरसिह ने जमीन का सीमांकन कराने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर श्री जैन ने तहसीलदार व पटवारी को मौके पर जाकर जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसी तरह खेजड़िया के ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग की सड़क को गांव से जोड़ने एवं श्मसान भूमि, तालाब, पंचायत भवन की भूमि से अतिक्रमण हटवाने, बाबुलाल ने आवासीय बाढ़े का सीमांकन कराने, विक्रमसिंह ने जमीन रिकार्डमें नाम सुधरवाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने पटवारी को निर्देश दिए कि रामप्रसाद के जमीन रिकार्ड में नियमानुसार नाम सुधारने की कार्रवाई करें। उन्होंने तहसीलदार, आरआई तथा पटवारी को मौके पर जाकर सीमांकन कराने के निर्देश दिए। पंचदेहरिया के ग्रामीणों ने जंगली जानवरों द्वारा फसलों की नुकसानी पर मुआवजा राशि दिलाने। कलेक्टर ने एसएलआर व पटवारी को सर्वे कर बीमा कंपनी से किसानों का बीमा कराने के निर्देश दिए।



