ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
विदिशा । कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष मानोरा मेला का आयोजन निरस्त।
जिले के ग्राम मानोरा स्थित भगवान जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचे कलेक्टर और एसपी।

नितीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
विदिशा – जिले के ग्यारसपुर विकासखंड स्थित ग्राम मानोरा स्थित प्रसिद्ध भगवान जगदीश स्वामी मंदिर पर जिला कलेक्टर डॉक्टर पंकज जैन और एसपी विनायक वर्मा ने पहुंचकर जगदीश रथ यात्रा के संबंध में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से चर्चा की । चर्चा उपरांत जो जानकारी सामने आई है वह यह है कि रथ परंपराओं का निर्वहन मेला समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों और पुजारी द्वारा किया जाएगा।
कोविड-19 के संबंध में जारी गाइडलाइन के अनुपालन के तहत सभी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों से आग्रह के साथ-साथ यह अपील भी की गई है कि वे स्वयं और अन्य लोगों को मानोरा मेला में दर्शन हेतु नहीं आने दे ताकि कोरोना संक्रमण से सभी को बचाया जा सके।



