ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशशिक्षा
सतना । मैहर में खुलेगा नया केन्द्रीय विद्यालय।
पत्रकार कार्यकर्ता संघ।

अमित विश्वकर्मा की रिपोर्ट
सतना। सांसद गणेश सिंह ने अपने एक जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सतना जिले में दो केन्द्रीय विद्यालय जो जिला मुख्यालय में संचालित हैं इसके अलावा मैहर में नये केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु पिछले पंचवर्षीय से वो लगातार प्रयासरत थे अततः वो सफलता प्राप्त हो गयी। सांसद श्री सिंह ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने लिखित पत्र के द्वारा उन्हें अवगत कराया है कि मैहर जिला सतना में नये केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव केन्द्रीय विद्यालय खोलने के निर्धारित मानकों के अनरूप पाया गया है। और अंतिम निर्णय के लिए समिति को प्रेषित किया जा चुका है। सांसद श्री सिंह ने इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं देश शिक्षा मंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मैहर वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।



