जतारा। पूर्व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री ( भारत सरकार ) , की पत्नी के हत्यारे को जतारा पुलिस ने 33 लाख के जेवरात सहित दबोचा।

मनोज सिंह की रिपोर्ट
जतारा। सोमवार को जतारा एसडीओपी योगेंद्र सिंग भदौरिया ने बताया कि 6 जुलाई के रात्रि साढ़े 8 बजे करीबन फरियादिया मिथला देवी ( लेडी सर्वेट ) जो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व पीआर कुमार मंगलम के घर पर काम करती थी। उस घर पर उनकी पत्नी श्रीमती किट्टी कुमार मंगलम रहती थी। रात्रि करीबन साढ़े आठ बजे जब किट्टी कुमार मंगलम द्वारा लेडी सर्वेट से राजू धोबी से कपड़े लेने को कहा गया। तभी राजू धोबी के साथ अन्य 2 लड़के भी कमरे के अंदर आ गये और तीनों ने मिलकर लेडी सर्वेट के साथ मारपीट की व श्रीमती किट्टी कुमार मंगलम उम्र 70 साल नि 0 बसंत बिहार कालोनी दिल्ली की हत्या कर दी तथा सोने चांदी के आभूषण व नगदी रूपयें लेकर भाग गये थे। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बसंत बिहार जिला साउथ वेस्ट दिल्ली में अपराध क्र 0 184/21 धारा 302, 307, 392, 394, 34 ताहि 0 का अपराध कायम किया गया। जिसमें विवेचना दौरान 2 आरोपी जिनके नाम राजू व राकेश दोनों निवासी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया था, तथा तीसरा आरोपी सूरज कुमार तनय राजेश कुमार उम्र 36 साल निवासी के ब्लाक ताराचंद कालोनी महिपालपुर दिल्ली का रहने वाला है। जो कि थाना जतारा अंतर्गत ग्राम बल्देवपुरा में आकर अपनी ससुराल में छिप गया था।
वही उक्त आरोपी की सूचना पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन अनिल शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज विवेक राज सिह एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ प्रशांत खरे को दी गई। जिनके द्वारा उक्त आरोपी को पकडने हेतु मार्गदर्शन दिये गये जो निर्देश प्राप्त होने पर जतारा एसडीओपी योगेन्द्र सिह भदौरिया के मार्गदर्शन में उनके हमराह थाना जतारा पुलिस द्वारा आरोपी को पकडने हेतु एक टीम तैयार की गई तथा ग्राम बल्देवपुरा पहुचकर आरोपी के घर पर दविश दी गई जो पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगा तब घेराबंदी कर पकड़कर मौके पर आरोपी को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा आरोपी सूरज से दिल्ली से घटना में लूटा हुआ सोने-चांदी का सामान जिसमें सोने के आभूषण करीबन 522 ग्राम के तथा चांदी के आभूषण करीबन 300 ग्राम के व अन्य सामान जिनकी अनुमानित कीमती 33 लाख रूपयें करीब है साथ ही 9020 रूपये नगद व एक रेडमी मोबाईल जप्त किया गया। जिसे दिल्ली पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकड़ने में एसडीओपी जतारा योगेन्द्र सिह भदौरिया , जतारा थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी , उपनिरीक्षक रवि सिह कुश्वाह , उनिक्षक एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।


