गढाकोटा।आगामी त्योहारों को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक ∆ ईद व गुरु पूर्णिमा पर्व पर कोविड गाइड लाइन का पालन करने हुई बात।

रवि सोनी की रिपोर्ट।
गढाकोटा – शुक्रवार की शाम गढाकोटा नगर के बस स्टैंड स्थित नगर भवन मे थाना प्रभारी संजय ऋषीश्वर ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया जिसमे रहली एसडीओपी अनुराग पाडेय, तहशीलदार कुलदीप पारासर,मुख्य नगरपालिका अधिकारी जगदीश तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
बैठक मै सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगामी त्योहार ईदुलजुहा व गुरूपूर्णिमा पर्व कोविड गाइड लाइन के अनुसार मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने कि बात कही। वही बैठक कि जानकारी देते हुये रहली एसडीओपी अनुराग पाडेय ने बताया कि नवाज हेतु नियमित समस्त धार्मिक स्थलों में गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित संख्या 6 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति न रहे ईदुलजुहा के तीन पूर्व क्षेत्र में आवारा पशु व मवेशीयो को निकटतम ग्राम पंचायत अथवा निजी गौशाला में भर्ती किया जाय गोवंश काटे जाने अथवा अवैध रूप से कुर्बानी दिए जाने स्थिति की संभावना हो उन क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग व फिक्स पैकेट की व्यवस्था की गई है साथ ही रात्रि में सभी धर्मों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जायेगी,किसी भी असामाजिक तत्वों के द्वारा वलि से किसी पशु के अवशेष किसी धार्मिक स्थल पर फेंके जाने अथवा धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ की आम सूचना के आधार पर घटना होने पर शक्त कार्रवाही की जायेगी। ईद के 2 दिन पूर्व से व्हाट्सएप ऐप सोशल मीडिया के माध्यम से मैसेजओं पर निगरानी व सतर्कता रखी जायेगी।
बैठक मे हाजी अनवर,नाशिर खान शहर मुस्लिम कमेटी अध्यक्ष,पूर्व पार्षद दिनेश लहरिया,महेश सिंह ठाकुर,सगीर खान,अधिवक्ता राजेन्द्र चौबे,शेख रिजवान शोनू के साथ पत्रकारगणो के साथ आमजन मौजूद थे।


