अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

चिन्नोनी ( पहाड़गढ़) । चिंनोनी थाने के हीरासिंह का पूरा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली एक कि मौत एक घायल।

गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

चिन्नोनी –  थाना क्षेत्र के अंतर्गत हीरासिंह के पुरा में आज सुबह लगभग 9 बजे की घटना है। सुबह सुरेश बघेल पुत्र श्रीपति बघेल उम्र 55 साल अपने खेत को जोतने के लिए ट्रैक्टर को ले जाते समय रास्ते के जमीन विवाद को लेकर गुर्जर समाज के लोगों से विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि गुर्जर एवं बघेले समाज के बीच फायरिंग हो गई, जिसमें सुरेश बघेल पुत्र श्रीपति बघेल उम्र 55 वर्ष को गोली लगने से मौके पर हुई मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस पीएम हाउस में लाया गया। जिसका पुलिस द्वारा उक्त मामले में को विवेचना में लिया गया है बही दूसरे पक्ष से यसवीर गुर्जर घायल हुआ है जिसको जिसको जिला चिकित्सालय मुरैना रेफर कर दिया हैं। पुलिस चिंनोनी घटना की जांच में जुटी है।
मृतक के पुत्र साहब सिंह ने बताया कि मेरे पिता खेत जोतने गए थे। जिनकी 10 -12 लोगो ने गोली मार कर हत्या कर दी पुलिस ने मृतक सुरेश के पुत्र वीरेंद्र बघेल की रिपोर्ट पर से 10 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। घटना की सूचना पर एस डी ओ पी कैलारस शशिभूषण सिंह रघुवंशी मोके पर पहुचे एवम् एफ एस एल टीम मुरैना से मोके पर पहुची है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close