अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
रतलाम । नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर बुरी नियत से हाथ पकड़ कर जान से मारने की धमकी दी।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम – माणक चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ कर बुरी नियत से हाथ पकड़ कर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस द्वारा बताया गया कि 12 जुलाई की शाम 7:00 बजे नाबालिक युवती किसी काम से चांदनी चौक गणेश बेकरी से गुजर रही थी तभी आरोपी शेजान द्वारा नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ कर उसका पीछा किया और बुरी नियत से हाथ पकड़ कर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती ने घबराने की वजह से छेड़छाड़ की बात 5 दिन बाद अपने परिजन को बताया परिजन द्वारा मामले की शिकायत पुलिस से की गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 A तथा अन्य धाराओं के साथ पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।


