ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कांग्रेस पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने निकाली साइकिल रैली

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

कन्नौद, जिला देवास से भरत शर्मा की रिपोर्ट

 

कन्नौद। दिन पर दिन बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों द्वारा सोमवार को नगर पंचायत चौराहे से साइकिल रैली निकाली गई।
कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में महंगाई की तख्तियां लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे रास्ते में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ।
जनपद अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं आम आदमी परेशान हैं।
पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने भी महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया।
रैली कन्नौद से शुरू होकर खातेगांव पहुंची जहां एसडीएम त्रिलोक चंद्र गौड़ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
रैली में अकरम खान, फारुख भाई, संतोष पंडा, राजेश टुवानी,, सुनील वर्मा, शंकर लाल सोनी, आशीष अग्रवाल, स्वीटी पाटिल, राधेश्याम पवार, मुकेश जैन, अंतिम श्रोत्रिय, विलास पटेल, जितेंद्र पटेल, सहित कई कार्यकर्ता साइकिल रैली में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close