मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने कर्मचारी हितों की मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को 26 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

मुरैना से गिर्राज कुमार शर्मा की रिपोर्ट
– मध्य प्रदेश में कार्यरत समस्त कर्मचारियों ने वैश्विक महामारी कोरोना से सरकार के साथ पूर्ण सहयोग देते हुए अपने आर्थिक मामलों में पूर्ण धैर्य रखा साथ ही कई कोरोना योद्धा शहीद हो गए जिसके लिए हम नतमस्तक हैं आज भी कोरोना की इस लड़ाई में प्रदेश का प्रत्येक कर्मचारी सरकार के साथ है तथा आंदोलन में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग का पूर्ण ध्यान रखे हुये है मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा तहसील स्तर पर दिनांक 25/3/ 2021 जिला स्तर पर 8/4/ 2021 एवं प्रदेश स्तर पर 25/4/ 2021 को ज्ञापन दिए गए थे परंतु आज दिनांक तक कर्मचारियों की मांगों का निराकरण न होने पर पुनः आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ा है संघ द्वारा दिनांक 19 /7/ 2021 को जिला स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में प्रमुख मांगे शासकीय कर्मचारियों की रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धि प्रारंभ कर एरियर सहित भुगतान किया जावे केंद्र के समान दिए महंगाई भत्ता प्रदान किया जावे गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों अनुसार प्रदान किया जावे अनुकंपा नियुक्ति में सरलीकरण कर लंबित आवेदनों की शीघ्र नियुक्ति की जावे जिसमें परिवार की बहू को भी अनुकंपा नियुक्ति हेतु पात्रता प्रदान की जावे समस्त विभागों की अनुकंपा नियुक्ति को एक पोर्टल पर संधारित कर ऑनलाइन विभागों में नियुक्ति हेतु पारदर्शी बनाया जावे आदिम जाति कल्याण विभाग आबकारी विभाग कृषि विभाग उद्यानिकी विभाग पंचायत सचिव रोजगार सहायकों की मांग लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति संबंधित मांग आयुष विभाग की मांगो सहित 26 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया उक्त आशय की जानकारी संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर संगठन के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा जिला सचिव योगेंद्र शर्मा द्वारा दी गयी ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री नरेश शर्मा प्रदेश मंत्री राजेश शर्मा प्रदेश मंत्री अशोक शर्मा दीपैरा भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष रामबाबू भारद्वाज भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख ब्रजराज दंडोतिया भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष आसाराम पाठक राज्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवचरण शर्मा अजय सिकरवार महेंद्र जालौन प्रकाश सिंह तोमर सुनील राजोरिया जयवीर चौरसिया शरीफ कुरैशी प्रशांत शर्मा अवधेश शर्मा सोनू बाल्मीकि सीताराम सेन सूरज जगन एरिया अवध बिहारी पचौरी राजेंद्र पचौरी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी साथी ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



