ताजा ख़बरें

मांग पूरी नहीं होने पर नव गठित संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में सामूहिक अवकाश लिया

देवरी कलां से कमलेश खरें की रिपोर्ट 
देवरी पंचायत एवं ग्रामीण विकास बस विभाग के नवगठित संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में विभिन्न मांगों को लेकर 19 जुलाई से 20 जुलाई तक सामूहिक अवकाश एवं 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम बंद कार्यालय बंद हड़ताल को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का ज्ञापन तहसीलदार विनीता जैन को सौंपा ज्ञापन में लिखा गया है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा राज्य इकाई के निर्देशन में समस्त संगठनों द्वारा सात दिवस में कर्मचारियों की मांगों का निराकरण करने के लिए ज्ञापन सौपे गए थे जिसमें अनुरोध किया गया था कि सरकार पहल करके शीघ्र मांगों का निराकरण करें अन्यथा हमें सामूहिक आंदोलन पर जाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा राज्य शासन के मुख्य सचिव मुख्यमंत्री पंचायत मंत्री प्रमुख सचिव कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सभी को संगठन की समस्या इकाइयों द्वारा ज्ञापन प्रेषित किए गए लेकिन आज दिनांक तक शासन द्वारा कोई पहल नहीं की गई ना ही कोई मांगों का निराकरण किया गया ऐसी दशा में राज्य इकाई के आह्वान पर दिनांक 19 जुलाई एवं 20 जुलाई तक सामूहिक अवकाश आंदोलन के प्रथम चरण में एवं दिनांक 20 जुलाई 2021 से सामूहिक अनिश्चितकालीन कलम कार्यालय बंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है सचिव संघ के अध्यक्ष प्रथम सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से संगठन द्वारा चेतावनी दी गई है यदि मांग पूरी नहीं होती है ज्ञापन के अनुसार कार्य होगा सहायक सचिव संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के तत्वधान में अपनी जायज मांगे रखी गई है सरकार को मांगे मान लेनी चाहिए ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत के सचिव सहायक सचिव जनपद पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close