ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर)-पंचायत संयुक्त कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सौंपा ज्ञापन काम होंगे प्रभावित,शासन को गंभीर निर्णय लेने की आवश्यकता|

 

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) /मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नाम कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर को पूर्व में विभिन्न मांगों की पूर्ति न होने पर ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का सूचना दिया है। यह है मामला पंचायत संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य शासन का एक प्रमुख अमला है जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत से लेकर संचनालय के संवर्ग तक लगभग 70 हजार कर्मचारी अधिकारी सम्मिलित है। जिससे कहीं अल्प वेतन में एवं कई कर्मचारी अपने सेवाओं की सुरक्षा से चिंतित होकर शासन प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान और योजनाओं को 18 घंटे तक सेवा देकर अपनी जान की परवाह न करते हुए कोविड-19 कार्यकाल में पूरा निष्ठा से काम किया है पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा अंतर्गत सम्मिलित हुए घटक संगठनों के समस्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरकार का ध्यान अपनी अत्यंत गंभीर समस्याओं एवं सरकार की ओर मांग प्रस्तुत की थी लेकिन किसी भी कर्मचारी संवर्ग की मांगों पर निराकरण नहीं किया गया 12 जुलाई को संयुक्त मोर्चा के 17 संगठनों ने 313 जनपद मुख्यालय 52 जिला मुख्यालयों पर प्रशासन के कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों का पत्र सौंपा था जिसकी पूर्ति ना हो पाने के कारण अब अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य हैं। निम्न संगठनों की है मांग पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त कर्मचारी अधिकारी संघ के अंतर्गत रोजगार सहायक संघ, मनरेगा कर्मचारी संघ, पंचायत सचिव संघ,आजीविका परियोजना कर्मचारी संघ, जनपद सीईओ संगठन, अभियंता संघ, जिला जनपद कर्मचारी संघ, पंचायत समन्वयक संघ, पीएम आवास डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ, सोशल ऑडिट स्टाफ संघ, सहायक विस्तार अधिकारी संघ, स्वच्छ भारत मिशन संघ, पीएम आवास ग्रामीण कर्मचारी संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, मध्यान भोजन कर्मचारी संघ ग्रामीण, डीआरपी संघ, वाटर शेड कर्मचारी संघ ऐसे कुल 17 संगठनों के संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन प्रशासन से अपनी मांगे पूरे किए जाने का कलेक्टर एवं सीईओ जिलापंचायत को ज्ञापन सौंपा है और कहा है कि उक्त सभी मांगे हमारी थी जिसे शासन द्वारा पूरा नहीं किया गया जिसके कारण हम 22 जुलाई 2021 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के लिए बाध्य हैं जब तक शासन प्रशासन द्वारा हमारी इन सभी संगठनों की उचित मांग पूरा नहीं किया जाता तब तक हम जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। काम होंगे प्रभावित शासन को बड़ा निर्णय लेने कीआवश्यकता पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग शासन प्रशासन का एक प्रमुख अंग है और हम गांव बहुल देश में निवास करते हैं। पूरे प्रदेश में जहां यह 17 संगठन आंदोलनरत रहेंगे वहां पर किसी भी प्रकार की योजना का आम आदमी तक संचालित हो पाना बड़ा ही कठिन हो जाएगा और लोगों को मिलने वाला लाभ अधर में लटक सकता है जिसके लिए मध्यप्रदेश शासन को कठोर एवं उचित निर्णय लेने की अत्यंत आवश्यकता है।
इनका कहना है,, हमारे समस्त संयुक्त मोर्चा के 17 संगठनों के उचित मांगों को जब तक पूर्ण नहीं किया जाएगा तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे जिसके लिए हमारे द्वारा संबंधित उच्च अधिकारी को पत्र सौंप दिया गया है।
गरुड़ सिंह (संयोजक)
पंचायत एवं ग्रामीण विकास संयुक्त कर्मचारी संघ जिला अनूपपुर

Related Articles

Back to top button
Close
Close