ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

प्रभातपट्टन(बैतूल)-पंचायत संयुक्त कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सौंपा ज्ञापन|

राजेश खड़से की रिपोर्ट 

प्रभातपट्टन – मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, एवं प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नाम एवं सीईओ जनपद पंचायत प्रभातपट्टन को पूर्व में विभिन्न मांगों की पूर्ति न होने पर ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।पंचायत संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्य शासन का एक प्रमुख अमला है।संयुक्त मोर्चा अंतर्गत सम्मिलित हुए घटक संगठनों के समस्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरकार का ध्यान अपनी अत्यंत गंभीर समस्याओं एवं सरकार की ओर मांग प्रस्तुत की थी लेकिन किसी भी कर्मचारी संवर्ग की मांगों पर निराकरण नहीं किया गया 12 जुलाई को संयुक्त मोर्चा के 17 संगठनों ने शासन प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों का पत्र सौंपा था जिसकी पूर्ति ना हो पाने के कारण अब अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य हैं। -मध्यप्रदेश शासन को उचित निर्णय लेने की अत्यंत आवश्यकता है ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close