आरोन(गुना)-महाविद्यालय में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में लगे 300 डोज|
दिलीप ओझा की रिपोर्ट
‘युवा शक्ति, कोरोना मुक्ति’’ अभियान के तहत विद्यार्थियों के वैक्सीनेशनमहाविद्यालय में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में लगे 300 डोज शासकीय महाविद्यालय आरोन में ‘‘युवा शक्ति, कोरोना मुक्ति’’ अभियान के तहत विद्यार्थियों के वैक्सीनेशन हेतु डॉ. श्रीकृष्ण सिंह खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरोन के निर्देशन एवं महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सुमन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ शासकीय महाविद्यालय आरोन द्वारा वैक्सीनेशन हेतु शिविर दिनांक 24 जुलाई 2021 को आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रातः 09ः00 बजे से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों का वैक्सीनेशन प्रारम्भ हुआ। महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी श्री रामपाल सिंह चौहान ने बताया कि इससे पूर्व दिनांक 08 जुलाई, 10 जुलाई एवं 22 जुलाई को आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में लगभग 900 से अधिक विद्यार्थियों को महाविद्यालय में ही वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शासकीय महाविद्यालय आरोन अपने विशेष प्रयासों के माध्यम से शत प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य के नजदीक है। इस वैक्सीनेशन शिविर में नीता श्रीवास्तव ए.एन.एम. एवं नीतू नामदेव ए.एन.एम. द्वारा वैक्सीन लगाई गई। कैंप में विद्यार्थियों का पंजीयन सुनील सोनी,श्री रामू रघुवंशी, धर्मेन्द्र तोमर, सोनू ग्वाल, अंकित साहू, शैलेश कुशवाह, मनीष लहरी द्वारा किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. व्ही.के. जैन, महाविद्या उपाध्याय, डॉ. शीमा कुरैशी एवं कर्मचारी कपिल जोशी,गोरेलाल जाटव गजराज नायक,मनोज मीना आदि ने सहयोग प्रदान किया।



