छिंदवाड़ा-एसपी और एएसपी ने शाहिद स्व. श्री नागले की दी श्रद्धांजलि

ताजा ख़बरें देश ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश

 

शाहिद स्व. श्री नागले की दी श्रद्धांजलि

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

एसपी और एएसपी ने शाहिद

स्व. श्री नागले की दी श्रद्धांजलि

छिन्दवाड़ा जिला पुलिस महकमे के मुखिया विवेक अग्रवावल, एएसपी शशांक गर्ग, सीएसपी अशोक तिवारी आए कोतवाली टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया ने शहीद स्व श्री नागले को उनके पुलिस लाइन स्थित निवास पर पहुंचकर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वही उनके परिवार की कुशलछेम पूछ ढांढस बंधाया। श्री अग्रवाल ने बताया कि 2018 में स्व. श्री नागले फरार वारंटियों को गिफ्तार करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर उन पर हमला कर दिया था। इस हमले में वह शहीद हो गए थे। एसपी श्री अग्रवाल ने बताया कि ऐसे जांबाज सिपाही की देश को जरूरत है। जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दे दी। इनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देंगे। हम हमेशा इनके परिवार के साथ खड़े है। वह हमें देश भक्ति सिखा गए है। वह आज भी हमारे दिलों में जिंदा है और हमेशा जिंदा रहेंगे। आज पुलिस महकमे को ऐसे जांबाज सिपाही पर फक्र है। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।।