Uncategorizedताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

टीकमगढ़-बढ़ती मंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया गांधी चौराहे पर भाजपा केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन

 महिला काग्रेंस कमेटी के नेतृत्व देश बढती हुई महगाई के बिरोध में गॉधी चौराह पर गैस सिलेंडर रख कर केन्द्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बिरोध में नारे वाजी की

मनोज सिंह की रिपोर्ट

बढ़ती मंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया गांधी चौराहे पर भाजपा केंद्र सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन

टीकमगढ़। रविवार को महिला काग्रेंस कमेटी के नेतृत्व देश बढती हुई महगाई के बिरोध में गॉधी चौराह पर गैस सिलेंडर रख कर केन्द्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बिरोध में नारे वाजी की। जिसमे महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमति रामकुमारी दुबेदी नै कहा कि करोना संकट के बीच ईंधन के दामों में वृद्धि को लेकर केंद्र एंव राज्य सरकार की नीति पर सन्देह होता है की इस वैश्विक महामारी से सभी तरह के व्यापार चौपट हो गए हैं और आम आदमी के व्यापार पर बाजार के हालात सबसे ज्यादा खराब है। परंतु केंद्र सरकार द्वारा अपनी आंखें बंद करके प्रतिदिन डीजल और पेट्रोल के दामों में निरंतर वृद्धि कर रही है। महंगाई के इस दौर में प्रदेश की जनता करोना महामारी से त्रस्त है। करोना कर्फ्यू वह लॉकडाउन की वजह से देश प्रदेश की जनता व्यापार-व्यवसाय के ठप हो जाने, आर्थिक रूप से पिछड़े जाने के बावजूद सरकार द्वारा पेट्रोल में डीजल की कीमतों को बढ़ाकर मुनाफा कमाने में लगी है। जनवरी में पेट्रोल 91.16 रुपए था जो अब 114.40 रुपए से अधिक हो गया है। वहीं डीजल 85.82 ऊपर था जो अब 95.37 रुपए से अधिक हो गया है। ओही रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, महगाई असर ऊपर ही पडता है क्योंकि घर चलाने का काम महिलाओं करती है उन्हें रोजमर्रा की चीजों की हर दिन जरूरत पडती हे यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर की गई है। जब देश की जनता केंद्र से मदद की उम्मीद कर रही है, वहीं केंद्र सरकार ने दो लाख करोड़ का टैक्स लगाया है सेवा दल महिला अध्यक्ष श्रीमति रेखा यादव ने कहा कि महंगाई का असर महिलाओं के ऊपर ही पड़ता है क्योंकि घर चलाने का काम महिलाएं करती हैं। उन्हें रोजमर्रा की चीजों की हर दिन जरूरत पड़ती रहती है सबसे अहम बात यह है कि मोदी सरकार द्वारा बहुत बड़े-बड़े प्रचार किए गए जगह-जगह पेट्रोल पंपों में एक हंसता हुआ चेहरा उसके साथ एक गैस सिलेंडर की फोटो देखने को मिलती थी। आज वह फोटो गाय है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close