ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
अनूपपुर-शअवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के 39 प्रकरणों में इन्क्यावन लाख पचासी हजार का अर्थदण्ड|
प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
शअवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन के 39 प्रकरणों में इन्क्यावन लाख पचासी हजार का अर्थदण्ड अनूपपुर । यहां हाल ही में कलेक्टर न्यायालय ने खनिज के अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं अवैध भण्डारण के कुल 39 प्रकरणों में कुल 51 लाख 85 हजार 705 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। इन प्रकरणों में अवैध परिवहन के 31 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 5 प्रकरण और अवैध भण्डारण के 3 प्रकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य प्रकरण में कलेक्टर न्यायालय ने कोतमा में जप्तशुदा 125 बोरी करीब 68.79 क्विटल गेहूं को आवष्यक वस्तु अधिनियम के तहत राजसात करने का आदेश पारित किया है।


