ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़-बिना परिवाहन मालिक के नाम लाखो के भुगतान भ्रष्टाचार की नई दास्तान लिख रहे ऊफरी कला पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधि जनपद पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के सरपंच सचिव भ्रष्टाचार की सुर्खियों बटोरने में हुए अव्वल|

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

मामला अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊफरी कला से सामने आया है पुलिया निर्माण कार्य में जमकर हो हुआ है भ्रष्टाचार

 

बिना परिवाहन मालिक के नाम लाखो के भुगतान भ्रष्टाचार की नई दास्तान लिख रहे ऊफरी कला पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधि जनपद पुष्पराजगढ़ क्षेत्र के सरपंच सचिव भ्रष्टाचार की सुर्खियों बटोरने में हुए अव्वल

पुष्पराजगढ़ । मामला अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊफरी कला से सामने आया है| पुलिया निर्माण कार्य में जमकर हो हुआ है भ्रष्टाचार जिम्मेदार जानकर बने अनजान इंजीनियर के मिलीभगत से यहां के कई निर्माण कार्य मामलों में भ्रष्टाचार की बू आ रही है ग्रामीणों के माने तो इंजीनियर की सहभागिता से निर्माण एजेंसी के हौसले बुलंद हैं इंजीनियर की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रहे हैं| ऐसा है मामला पंच परमेश्वर मद से 5 लाख की लागत से कराया गया पुलिया निर्माण कार्य में देखने को मिला ग्राम पंचायत ऊफरी कला में कार्य में गुणवत्ता को लेकर जमकर अनदेखी की जा रही है| एक फिट के गड्ढा में जमा दिए गए नींव मानक मात्रा के विपरीत निर्माण सामग्री का किया गया है इस्तेमाल कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है और ना ही निर्माण से पहले संबंधित इंजीनियर द्वारा लेआउट दिया गया लेकिन निर्माण एजेंसी ने मनमानी तरीके से ठेकेदार के जरिए निर्माण करा दिया गया है। जबकि पूर्व में समाचार अखबार के माध्यम से प्रकाशित कर मामले की जानकारी अधिकारियों को अवगत कराया गया था बावजूद किसी ने मामले को संज्ञान में नहीं लिया स्थिति जस की तस बनी हुई है। निर्माण एजेंसी के मनमानी देखकर ग्रामीणों में फूटा गुस्सा निर्माण कार्य को उपयोगिता एवं गुणवत्ता पूर्वक बनवाने को कहा गया नहीं सुने तो 181 के माध्यम से किया शिकायत।लगभग एक किलो मीटर की ग्रेवल सड़क पर आधी आधूरी हैं जिसमें दो पुलिया का निर्माण कराया जाना था किन्तु नहीं बनाया नहीं कराया गया ऊफरी कला में विधिवत जांच की जाए तो फर्जी विल लगे खुलकर सामने आएगी और मिलीभगत के दायरे में कमीशन के फेर में ऐसे कई निर्माणाधीन कार्य फाइलों में दफन हो रहे हैं एक सिरे से जांच किया जाए तो ऐसे कई मामले उजागर हो सकते हैं।भ्रष्टाचार के आलम में मदहोश है जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधि सहित सचिव भ्रष्टाचार की दलदल में अपनी जड़े जमाए दायित्वों को भुला कर भ्रष्टाचार की एक दास्तान लिखते दिखे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close