ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम-सिटी फोरलेन निर्माण के लिए नगर निगम के अमले ने हटाया अतिक्रमण, कॉन्वेंट तिराहे से सैलाना बस स्टैंड चौराहे तक बनाए जा रहे फोरलेन

स्टेट बैंक परिसर की बाउंड्री वाल हटाने पर बनी थी विवादित स्थिति

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

सिटी फोरलेन निर्माण के लिए नगर निगम के अमले ने हटाया अतिक्रमण, कॉन्वेंट तिराहे से सैलाना बस स्टैंड चौराहे तक बनाए जा रहे फोरलेन

रतलाम के कान्वेंट तिराहे से सैलाना बस स्टैंड चौराहे तक बनाए जा रहे सिटी फोरलेन के लिए मंगलवार को नगर निगम के अमले ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। सिटी फोरलेन निर्माण के लिए नगर निगम तिराहे से लोकेंद्र भवन तक पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद स्टेट बैंक परिसर की बाउंड्री वॉल को हटाया गया था। वहीं दूसरी साइड पर निजी पक्के निर्माणों को भी हटाने की कार्रवाई नगर निगम की टीम ने की। सड़क चौड़ीकरण के बाद सिटी फोरलेन निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। स्टेट बैंक परिसर की बाउंड्री वाल हटाने पर बनी थी विवादित स्थिति मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना फेस टू के अंतर्गत रतलाम के महाराणा प्रताप चौराहे से कॉन्वेंट तिराहे तक फोरलेन का निर्माण किया जाना था। इसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन कॉन्वेंट तिराहे से लोकेंद्र भवन तक 18 मीटर चौड़ी सिटी फोरलेन बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने की वजह से लंबे समय से निर्माण कार्य रुका हुआ था। जिसके लिए नगर निगम ने पहले स्टेट बैंक परिसर की बाउंड्री वाल को हटाया था। वहीं सड़क के दूसरे छोर पर निजी पक्का निर्माण भी सड़क के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे। जिस पर आज नगर निगम का बुलडोजर चलाकर सिटी फोरलेन निर्माण में आ रही सभी बाधाएं हटा दी गई है। निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि निर्धारित चौड़ाई के अनुसार सिटी फोरलेन का निर्माण किया जा सकेगा। जिस का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close