रतलाम में नशेड़ियों को एविल इंजेक्शन बगैर प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर मेडिकल पर कार्रवाई|

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम में नशेड़ियों को एविल इंजेक्शन बगैर प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर मेडिकल पर कार्रवाई
कार्रवाई कर रहीं ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल,
झंडू और नशेड़ियों को एविल इंजेक्शन बगैर प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर मेडिकल पर कार्रवाई की गई। ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल ने हाट की चौकी पुलिस के साथ मंगलवार शाम को दवाई की दुकान पर दबिश दी। दुकान से 40 इंजेक्शन जब्त हुए हैं। हाट की चौकी प्रभारी एसआई अनुराग यादव ने बताया नशेड़ियों को एविल इंजेक्शन बेचने की सूचना मिली थी। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे गोशाला रोड स्थित बुद्धेश्वर केमिस्ट पर दबिश दी। दुकान से एविल के 25 छोटे और 15 बड़े वायल जब्त किए हैं। छोटे वायल की कीमत 5 रुपए और बड़े वायल की कीमत 19 रुपए है। दुकान संचालक राजेंद्र नगर निवासी सोमेश राठौड़ छोटा वायल 100 रुपए और बड़ा वायल 150 रुपए में बेच रहा था। एक नशेड़ी को 100 रुपए देकर इंजेक्शन खरीदने गोशाला रोड स्थित बुद्धेश्वर केमिस्ट पर भेजकर दबिश दी।


