गोटेगांव की धारा फिर होगी गौरवान्वित कथा वाचक-अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सुश्री जया किशोरी जी का ग्राम परसवाड़ा में होगा आगमन

💫श्री किशोरी जी के मुखारविंद से ग्राम परसवाड़ा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होगा आयोजन
💫जया किशोरी जी की भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं श्रोताओं के लिए रहेगा सौभाग्य
💫रंगारंग कार्यक्रम में होगा 14 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रामलीला का भव्य आयोजन
आयोजककर्ता-:सतेन्द्र पटैल
✍🏻गोटेगांव नगर के समीपवर्ती ग्राम परसवाड़ा में आगामी 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2021 तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद एवं पटैल परिवार के द्वारा भव्य कथा के साथ राम लीला का आयोजन 14 अप्रैल 2021 से 29 अप्रैल 2021 तक ग्राम परसवाड़ा (खोबी) मैं आयोजित की जा रही है। क्षेत्रवासियों के लिए यह बडा ही सौभाग्य का विषय एवं किशोरी जी का आगमन श्रोताओं के बीच जन चर्चा का विषय बना हुआ है यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक सुश्री जया किशोरी जी के मुखारविंद द्वारा संगीतमय धुन पर कथा का वाचन किया जायेगा एवं रामलीला का आयोजन रात्रि 08 बजे से प्रारंभ किया जायेगा। श्रीमद् भागवत कथा एवं रामलीला कार्यक्रम में प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुबंधुओं भक्तजनों से उपस्थित होकर धर्मलाभ उठाने की अपील आयोजककर्ता-:सतेन्द्र पटैल जी सहित समस्त ग्रामवासियों ने की है।
सीताराम रजक की रिपोर्ट


