ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शाजापुर-हायर सेकेंड्री के बाद हाईस्कूल में भी टॉप पर कौटिल्यन 18 बच्चों को मिले 80 प्रतिशत से अधिक अंक, शत प्रतिशत रहा परिणाम 95.8 प्रतिशत के साथ सुनील धाकड़ ने पाया प्रथम स्थान

वाहिद खान की रिपोर्ट
18 बच्चों को मिले 80 प्रतिशत से अधिक अंक

हायर सेकेंड्री के बाद हाईस्कूल में भी टॉप पर कौटिल्यन

18 बच्चों को मिले 80 प्रतिशत से अधिक अंक, शत प्रतिशत रहा परिणाम

95.8 प्रतिशत के साथ सुनील धाकड़ ने पाया प्रथम स्थान
शाजापुर। हायर सेकेड्री में जिले मे परचम लहराने वाले कौटिल्य स्कूल के बच्चों हाईस्कूल में भी अपनी योग्यता साबित की है और विद्यालय के 18 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वही सुनील धाकड़ ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
12वी के बाद 10वी के रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को जैसे ही परिणाम घोषित होने की सूचना मिली वे सीधे स्कूल पहुंचे और परिणाम जैसे-जैसे सामने आते गए बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पांच दिन पूर्व हायर सेकेंड्री स्कूल में अपनी योग्यता साबित करने वाले कौटिल्य के विद्यार्थियों ने एक बार फिर परचम लहराया। विद्यार्थियों की योग्यता का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि गत वर्ष भी विद्यालय के बच्चों ने प्रावीण्य सूची में अपना नाम दर्ज करवाया था तो इस वर्ष भी स्कूल में विद्यालय के सुनील धाकड़ ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तो विद्यालय के 18 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक ब्रजेश यादव, संचालिका शशि यादव, प्राचार्य नरेंद्रसिंह डोडिया, प्रशासनिक समिति अधिकारी अरविंद यादव, आर्यन यादव, रामकृष्ण पाटीदार, धर्मेन्द्रसिंह डोडिया, राजेश पाटीदार, नरेंद्र शक्तावत, सीमा जैन, संजय चंद्रवंशी, शैलेंद्र सोलिया, श्रवण कुमार, नीतिका पाटीदार, भरत कुमार ने हर्ष व्यक्त कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। हर एक्टिविटी में रहे एक्टिव, परीक्षा में मिला परिणाम कोरोना काल के चलते पूरे वर्ष विद्यालय बंद रहे और परीक्षाओं को भी स्थगित करना पड़ा था। लेकिन विद्यालय में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों में बच्चों ने अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसके आधार पर परिणाम तैयार किए गए और हर एक्टिविटी में अव्वल रहने का परिणाम बच्चों को उत्कृष्ट अंकों के रूप मे मिला।
इन्होंने किया नाम रोशन कक्षा 10वी में विद्यालय के सुनील धाकड़ ने 95.8, वेदांत जेैन 92, नीलेश पाटीदार 92, प्रांजल गोठी 89, सुमन राजपूत 88, हर्षप्रताप सिंह 85, भूमिका राठौर 84, वंदना परमार 84, चित्रंाश यादव 83, मिलन गोस्वामी 83, उज्जवल कारपेंटर 82, अंशुमन श्रीवास्तव 81, अंकित फुलेरिया 80, जिया रावत 80, मुस्कान राजपूत 80, पवन आंजना 80, युवराजसिंह चौहान 80 तथा चेतन लववंशी ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ अपने विद्यालय, शिक्षक-शिक्षिकाओं व माता-पिता का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close