भिण्ड-संकट के समय में राज्य सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है: डॉ. अरविन्द भदौरिया सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया अटेर क्षेत्र के बाढ़ग्रसित गांवों की लगातार कर रहे हैं मॉनीटरिंग

पवन शर्मा की रिपोर्ट
संकट के समय में राज् य सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है: डॉ. अरविन्द भदौरिया
सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया अटेर क्षेत्र के बाढ़ग्रसित गांवों की लगातार कर रहे हैं मॉनीटरिंग
मध्यप्रदेश सरकार में सहकारिता लोकसेवा प्रबंधन मंत्री व अटेर विधायक डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने अटेर की जनता से आव्हान करते हुए कहा हैं कि बाढ़ का प्रकोप लगातार बढ़ रहा हैं। यह प्राकृतिक आपदा हैं। इस आपदा के समय में हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे है। कुछ सेना के हैलीकॉप्टर ग्वालियर में रोककर रखे हैं। लगातार उन हैलीकॉप्टरों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं। आज मुख्यमंत्री महोदय ने ग्वालियर-चम्बल संभाग के बाढ़ग्रसित जो जिले हैं उनमें जो गांव हैं उनमें हैलीकॉप्टर से प्रवास कर रहे हैं। वह वास्तविक जानकारी ले रहे हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया ने अटेर क्षेत्र की जनता से आव्हान करते हुए कहा हैं कि हमारे अटेर के जो चम्बल के किनारे गांव हैं, चाहे वह दीनपुरा हो, मघारा हो, कोषढ़ की मढ़ैया हो, चाहे रमा कोट हो, देवालय, खैराट, कछपुरा, चौम्हों हो जो भी चम्बल के किनारे के गांव हैं उनमें भी लगातार एसडीएम, कलेक्टर व पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण लगे हुए हैं। जो पूरी तरह से चिंता कर रहे है। किसी भी प्रकार की समस्या हो तो लगातार संवाद हो रहा है। आप सबसे विनम्र आग्रह हैं कि प्रशासन का सहयोग करें। कुछ जगह शिफ्टिंग की हैं कोषड़ की मढैया से लेकर बाकि सब जगह जो भी आवश्यकता हो मैं लगातार संपर्क में हूं। प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नं. पर तत्काल सूचना दें। मैं संकट के समय में आपके साथ हूं। हमारी सरकार संकट के समय में आपके साथ खड़ी हैं। आप हौंसला रखें और प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग करें। मैं क्षेत्र के गांवों की पल-पल जानकारी ले रहा हूं। जल्द हीं आपके बीच में पहुंचूंगा।
अजय कुमार शर्मा
जिला मीडिया प्रभारी भिण्ड


