अमानगंज-विद्युत समस्याओं को लेकर ब्लाक कांग्रेस अमानगंज ने विद्युत आफिस के सामने दिया धरना सौंपा ज्ञापन

दीपेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
तहसीलदार को ज्ञापन सौपते कांग्रेसी
विद्युत समस्याओं को लेकर ब्लाक कांग्रेस अमानगंज ने विद्युत आफिस के सामने दिया धरना सौंपा ज्ञापन
पन्ना अमानगंज म प्र कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमानगंज ने गुनौर विधायक श्री शिवदयाल बागडी जी के नेतृत्व में विद्युत मंडल आफिस अमानगंज के सामने धरना प्रर्दशन करके महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार अमानगंज श्री मति अबंतिका तिवारी जी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग की गई है कि कांग्रेस के शासनकाल में उपभोक्ताओं को बिभिन्न योजनाओं में दी जा रही राहत को भाजपा सरकार ने बन्द कर दी गयी है जिसे चालू कराया जाय , किसानों के लिए इन्द्रा किसान ज्योत योजना का लाभ दिया जाय ,कोरोना महामारी के समय बिजली बिल में राहत दी जाय,क्षेत्र के गांवों में खराब ट्रांसफॉर्मर को बदला जाय विधायक बागरी ने कहा अगर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते 1 हफ्ते के अंदर उग्र आंदोलन होगा किसानों को दी जल्द ही सब्सिडी चालू कराये ,तथा अमानगंज विधुत विद्युत मंडल के अंतर्गत आने वाले आसपास के ग्रामों के जले हुए ट्रान्सफार्मर, केबलो, को तत्काल बदले जाने बाबत ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन देने में उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार विधायक शिवदयाल बागडी विधानसभा गुनौर अध्यक्ष पूर्व नगर परिषद दहायत भगवत सिंह राजपूत सौरभ दुबे भूपेंद्र सिंह बुंदेला ओम प्रकाश अहिरवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही|


