जुन्नारदेव(छिंदवाड़ा)-विधानसभा प्रभारी ने देखी अन्नउत्सव योजना की तैयारी राशन दुकानो पर पहुँचकर देखी व्यवस्था।

ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
विधानसभा प्रभारी ने देखी अन्नउत्सव योजना की तैयारी।
राशन दुकानो पर पहुँचकर देखी व्यवस्था।
जुन्नारदेव- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 7 अगस्त को होने वाले अन्नउत्सव योजना के शुभारम्भ का आज भाजपा जनो ने विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम पंचायत चटुआ,खैरवानी,हनोतिया,खैरमण्डल,धाधरा में पहुँचकर पंचायत के निवासियों को कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया साथ ही इन पंचायतों की राशन दुकान पर पहुँचकर अन्नउत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर राजेश सल्लम-बीरू परमार-मनकलाल धुर्वे-जगेन्द्र धुर्वे- हनोतिया सरपंच प्रीतम धुर्वे-गुरु साहू-सुनील विश्वकर्मा-मनीष यदुवंशी-रूपेश साहू-रमेश पन्द्राम-रोहित पगारे- श्रीराम यदुवंशी-दीपचंद पहाड़े-वरिष्ठ नेता सुंदर पटेल-विजय यदुवंशी- रमेश यदुवंशी-दयालु यदुवंशी-भाजपा नेता संजय जैन- विवेक चन्द्रवंशी-आलोक श्रीवास्तव-विजय सूर्यवंशी-सूरज चौधरी सहित ग्रामीणजन उपस्तिथ रहे|


