ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

शाजापुर-मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला निर्वाचन संपन्न- सोनी पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला निर्वाचन संपन्न  सोनी पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित
वाहिद खान की रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला निर्वाचन संपन्न  सोनी पुनः जिलाध्यक्ष निर्वाचित

मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला शाखा का निर्वाचन रविवार को शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलाना में निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  निर्वाचन अधिकारी  शर्मा द्वारा जिले की सभी तहसील एवं ब्लॉक शाखाओं से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्राप्त की गई पैनल में जिलाध्यक्ष गौरव सोनी, जिला सचिव मोहन किचोलिया, जिला कोषाध्यक्ष बनवारी बैरागी को निर्वाचित घोषित किया।जिलाध्यक्ष सोनी द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष जॉय शर्मा, उपाध्यक्ष अनिता राठौर, सतीश सक्सेना, मांगीलाल अंबावतिया, प्रियंका खंडेलवाल, राजेश कुशवाह, कमल परमार, सुरेश पाठक, सहसचिव सुबोध पाठक, जयंत बघेरवाल,  माया मिमरोट,  प्रतिभा शुक्ला, अर्चना त्यागी, अशोक नागर, संगठन मंत्री विजय राठौर, प्रचारमंत्री संजय सोनी, कार्यालय मंत्री शशिमोहन सिंह राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य केवी गोठी, भूपेंद्र गुप्ता, नवीन मिश्रा, मीनाक्षी मंडलोई, ममता मनावत, राजेंद्र जैन, राजेंद्रप्रकाश व्यास शिवकरण सरोज, रितेश शर्मा, शिवाजी सोनी, घनश्याम राठौर व ओम राठौर की घोषणा की।  बैठक को संघ के संभागीय अध्यक्ष अश्विन सूर्यवंशी, सम्भागीय उपाध्यक्ष संजय नागर, संस्था प्राचार्य राजेश पाटीदार ने सम्बोधित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त पदाधिकारी रामचंद्र सौराष्ट्रीय, रसीद खान पठान, राधेश्याम परमार एवं बाबूलाल सौराष्ट्रीय को भावभीनी विदाई दी गई तथा कोरोना काल में अनवरत सेवा देने वाले संघ के जॉय शर्मा एवं मोहन किचोलिया को संघ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले की सभी तहसील एवं ब्लॉक से बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रकाश व्यास ने किया व आभार  अर्चना त्यागी ने माना।

Related Articles

Back to top button
Close
Close