अनूपपुर- मोहल्ला पाठशाला के बच्चों ने अंकुर कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण
प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
मोहल्ला पाठशाला के बच्चों ने अंकुर कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

अनूपपुर उमरिया अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक पाली में चल रही निशुल्क पाठशाला के विद्यार्थियों ने युवाओं के साथ किया पौधारोपण।युवा हिमांशु तिवारी ने बताते हुए कहा कि हमारे द्धारा ब्लॉक पाली के कई ग्राम पंचायतों पर एवं बालों पर निशुल्क पाठशाला मोहल्ला पाठशाला के नाम से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताते हुए कहा कि अंकुर कार्यक्रम के तहत हमने सभी छात्र छात्राओं के साथ मिलकर नीम आम गुलमोहर अशोक आदि के पौधे लगाकर पौधरोपण किया गया एवं पौधे की संरक्षण के लिए संकल्प भी लिया गया।युवा हिमांशु तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमारी धरती के गहने हैं यही पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं हरियाली को फैलाते हैं। पौधारोपण करने के साथ सभी ने पौधों को बड़े होने तक संरक्षित करने का प्रण लिया सब ने कहा कि पौधरोपण कर दिए जाते हैं लेकिन संरक्षण के अभाव में पौधे सूख जाते हैं लेकिन पौधों को सूखने नहीं दिया जाएगा इनको बड़े होने तक संरक्षण किया जाएगा पौधे से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। इस अभियान में युवा नितिन बशानी, हिमांशु तिवारी,महेंद्र तिवारी,पारस सिंह,राहुल चंद्रवंशी, छात्रा दुर्गा कोल,नैना,भूमिका,माही, जय प्रकाश साहू,सुहानी रजक,पालक कोल, सेजल,खुशबू,सोनिया हर्ष बंजारे,सिमरन एवं सभी उपस्थित रहे।


