अपराधताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां – महाराजपुर क्षेत्र में बिना डिग्री धारी कर रहे इलाज ग्रामीणों ने की शिकायत एवं कार्यवाही की मांग।

कमलेश खरें की रिपोर्ट

महाराजपुर क्षेत्र में बिना डिग्री धारी कर रहे इलाज ग्रामीणों ने की शिकायत एवं कार्यवाही की मांग

 

 

देवरी कला । देवरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महाराजपुर ग्राम में फर्जी एवं झोलाछाप डॉक्टर एमबीबीएस डॉक्टर की तरह लोगों का इलाज कर रहे हैं यह विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां एवं मरीज को बाटल इंजेक्शन लगा रहे हैं इतना ही नहीं यह मरीजों के ऑपरेशन तक कर देते हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र से लगा हुआ महाराजपुर क्षेत्र में अधिकांश आदिवासी निवास करते हैं यह लोगों को गुमराह कर अपने आप को बड़ा डॉक्टर बताते हैं और लोगों का इलाज करने लगते हैं अंग्रेजी दवाओं की अधिक मात्रा में दवाई देने से मरीज का कुछ समय के लिए तो इलाज हो जाता है लेकिन उसके बाद अधिकांश मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है इस और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है अधिक मात्रा में डोज देने के कारण मरीज की किडनी ह्रदय एवं शरीर पर काफी नुकसान पहुंचता है।
इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है जिसमें दिव्यांश क्लीनिक के नाम पर बीएचएमएस डॉ प्रशांत पटेल का नाम लिखा हुआ है जबकि उक्त क्लीनिक में कमलेश पटेल नामक व्यक्ति मरीज को इंजेक्शन बॉटल लगा रहे हैं वह बता रहे हैं कि उनके पास डिग्री है।
उन्होंने बताएं प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस थाने से उनके लगातार संपर्क है वह आते जाते रहते हैं उनके द्वारा 500 रुपये की रसीद का चालान दिखाकर उन्होंने बताया कि उन्हें बाकायदा अनुमति प्रदान की गई है ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि उक्त डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है अब जांच का विषय है कि वास्तविक रूप से इलाज कर रहे डॉक्टर के पास योग्यता है या नहीं।

इनका कहना है-
मुझे शिकायत मिली है उक्त मामले में बीएमओ से बात कर जांच कराई जाएगी ।
कुमारी पूजा शर्मा एसडीओपी पुलिस

डिग्री एवं योग्यता के संबंध जांच कराई जाएगी इसके लिए टीम बनाकर कार्यवाही होगी
डॉ अर्चना शरण बीएमओ देवरी

बीएचएमएस डॉक्टर एलोपैथिक दवाईयां ,ऑपरेशन बॉटल एवं इंजेक्शन नहीं लगा सकते
डॉक्टर आर एस यादव मेडिकल ऑफिसर देवरी

Related Articles

Back to top button
Close
Close