ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

देवरी कलां – 25 एवं 26 को होगा महा वैक्सीनेशन अभियान एसडीएम की अपील अधिक से अधिक हो वैक्सीनेशन

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा द्धारा आज पत्रकार वार्ता आयोजित की गई

कमलेश खरें की रिपोर्ट

25 एवं  26 को होगा महा वैक्सीनेशन अभियान  एसडीएम की अपील अधिक से अधिक हो वैक्सीनेशन

देवरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमन मिश्रा द्धारा आज पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें उन्होंने बताया कि 25 एवं 26 अगस्त को महा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी पत्रकार जनप्रतिनिधि अधिकारी आम लोग अधिक से अधिक सहयोग करें एवं महा वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाएं उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सभी व्यक्ति देखती वैक्सीनेशन महा अभियान में शामिल हो और कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने में सहयोग करें विधानसभा के अंतर्गत कुल वैक्सीन के 10000 डोज उपलब्ध होंगे जिसमें से देवरी के लिए 5400 वही केसली के लिए 4600 वैक्सीन के डोज उपलब्ध किये जायेंगे देवरी ब्लॉक पर 28 वैक्सीनशन सेंटर बनाये गए है जिसमे 56 वैक्सीनेटर औऱ 56 सत्यापन कर्ता की टीम उपस्थित रहेगी वही केसली ब्लॉक में 25 केंद्रों पर 4600 डोज के साथ 50 वैक्सीनेटर एवं  50 सत्यापन कर्ता उपलब्ध रहेंगे अनुविभागीय अधिकारी अमन मिश्रा ने बताया की अभी तक देवरी ब्लॉक में 57 प्रतिशत प्रथम डोज एवम 26 प्रतिशत दूसरा डोज लगाया जा गई है ।वही केसली ब्लॉक में 63 प्रतिशत प्रथम डोज लगाया जा गई है नगरीय क्षेत्र में वैक्सीन का प्रथम डोज 80 प्रतिशत तक लगाया जा गया है आमजनो से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में लोग वैक्सीन लगवाए ओर लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान तहसीलदार विनीता जैन नायब तहसीलदार रघुनन्दन चतुर्वेदी एवम समस्त पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close