देवरी कलां – स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व गरीबदास जी की मनाई गई पुण्यतिथि
कमलेश खरें की रिपोर्ट

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व गरीबदास जी की मनाई गई पुण्यतिथि
स्वंतत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गरीबदास रजक की पुण्यतिथि गांधी मंदिर में मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं यशवंत रजक ने कहा कि 1935 में जब गांधीजी का देवरी में आगमन हुआ था तभी गरीबदास रजक ने उनकी स्मृति में मंदिर की नींव रखी गई थी। आज मंदिर बना हुआ है सभी महापुरुषों की प्रतिमा चित्र मंदिर में लगाए गए हैं एवं नगर के सभी स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के चित्र भी मंदिर में लगाए गए हैं एवं उनकी पुण्यतिथि एवं जयंती मनाई जाती है।कार्यक्रम कि संचालन यशवंत रजक ने किया एवं कार्यक्रम का आभार सरस त्रिवेदी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप यशवंत रजक, गिरजा रजक, राजू दीक्षित, सरस त्रिवेदी, पत्रकार नितिन ठाकुर,पत्रकार प्रवीण पाठक, प्रमोद नामदेव, दिलीप रजक, घनश्याम रजक, धर्मेन्द्र पलिया , शिवकुमार सेन, चंद्रशेखर रजक, बसंत रैकवार, दिनेश रजक उपस्थित रहे।


