जुन्नारदेव – विधायक सुनील उइके ने जुन्नारदेव विधानसभा में दिलाई फिर करोड़ो की सौगात
23 करोड़ से भी अधिक लागत से बनेंगे सात हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन

ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
विधायक सुनील उइके ने जुन्नारदेव विधानसभा में दिलाई फिर करोड़ो की सौगात 23 करोड़ से भी अधिक लागत से बनेंगे सात हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन
10 करोड़ की लागत से बनेंगे 3 नवीन छात्रावास भवन ट्रायबल विभाग से जिले में मिले कुल 18 कार्यों में से 10 जुन्नारदेव विधानसभा मे विधायक ने एक बार फिर मनवाया अपनी कार्यकुशलता का लोहा अपनी अनूठी कार्यक्षमता के कारण विरोधियों के साथ साथ कई बार अपनो को भी खटके सरकार अपनी हो या विपक्ष की अपनी कार्यकुशलता से अपने क्षेत्र में कार्य वही जनप्रतिनिधि करा सकता है जिसे काम कराने का तरीका आता हो। मध्यप्रदेश में 15 माह की कमलनाथ सरकार में छिंदवाड़ा जिले में स्वीकृत कार्यों में से छिंदवाड़ा शहर के बाद सर्वाधिक कार्य जुन्नारदेव विधानसभा में स्वीकृत कराकर विरोधियों के साथ साथ अपनो के भी निशाने पर आए विधायक सुनील उइके ने भाजपा सरकार में भी ट्रायबल विभाग से छिंदवाड़ा जिले में स्वीकृत नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन एवं नवीन छात्रावास भवनों में से भी सर्वाधिक कार्य अपनी विधान सभा मे स्वीकृत कराकर एक बार फिर अपना लोहा मनवा लिया है। उनकी इसी अदा के कारण वे विरोधियों के निशाने पर तो रहते ही है कई बार अपनों के भी निशाने पर आ जाते है। विधायक उइके ने अपनी विधानसभा के जुन्नारदेव विकासखण्ड के उ.मा.वि. बाम्हनवाड़ा, शासकीय कन्या उ.मा.वि. जुन्नारदेव, उ. मा. वि. निमोटी, उ. मा. वि. हनोतिया, उ. मा. वि. कूकरपानी, उ. मा. वि. बिछुआकला एवं तामिया विकासखण्ड के उ.मा. वि. इटावा में नवीन स्कूल भवन स्वीकृत कराया है। प्रत्येक स्कूल भवन की लागत 3 करोड़ 37 लाख 94 हजार रुपये है। इस तरह अपनी विधानसभा में कुल 23 करोड़ 65 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 7 नवीन स्कूल भवन स्वीकृत कराए है। जबकि जिले में कुल 12 नवीन स्कूल भवन स्वीकृत हुए है। ठीक इसी तरह जिले में स्वीकृत हुए कुल 6 छात्रावास भवन में से जुन्नारदेव विधानसभा में 3 छात्रावास भवन स्वीकृत करा लिए है। जिनकी प्रत्येक छात्रावास भवन की लागत 3 करोड़ 33 लाख 31 हजार रुपये है। तीनों छात्रावास भवनों की कुल लागत 9 करोड़ 99 लाख 93 हजार रुपये है। ये तीन छात्रावास भवन चावलपानी, झिरपा एवं डुंगरिया में बनेंगे। गौर तलब है कि उक्त स्कूलों का हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में उन्नयन 2016- 17, 2018 -19, 2019-20 एवं 2020 – 21 में हुआ था। यहाँ पर अध्ययनरत छात्र छात्राओं सहित उनके परिजनों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । इसके लिए विधायक उइके ने सतत प्रयास जारी रखा था। उन्होंने इस संबंध में आयुक्त आदिवासी विकास से भोपाल में मुलाकात कर अपनी विधानसभा के आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराते हुए शीघ्र ही स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया था। उसी के फलस्वरूप आज इतनी बड़ी सौगात क्षेत्र को मिल सकी है। अपनी विशिष्ट कार्यशैली से विधायक उइके अपनी उनकी सरकार नही रहते हुए भी क्षेत्र में कार्य कराने में पीछे नही रहते और न ही वे सरकार न होने का कोई बहाना बनाते है। वे एवं उनकी टीम के कई सदस्य लगातार अपनी विधासनसभा के विकास की संभावनाओं को तलाशते रहते है और जहां भी कोई सम्भावनञ्जर आती है वे उस ओर पूरी ताकत झोंक देते है। कई बार जब उनके प्रयासों को सफलता मिल जाती है तब कुछ लोग अचानक उन कार्यों का श्रेय लेने मैदान में कूद पड़ते है और अनर्गल प्रलाप करने लगते है। जबकि यह प्रयास कब शुरू हुआ और इसके लिए उन्होंने क्या क्या किया ? इस बारे में उनके पास कहने या बताने को कुछ नही होता। किंतु विधायक उइके एवं उनके साथी इन सबकी चिंता किये बगैर लगातार सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य की पूर्ति करने में लगे रहते है। उनका मानना है कि कोई कुछ भिनखे जुन्नारदेव विधानसभा की जनता सब जानती है। कोई उन्हें गुमराह नही कर सकता। जल्द ही जुन्नारदेव विधासनसभा क्षेत्र को और भी कई बड़ी सौगातें दिलाने के लिए विधायक प्रयासरत है। इस उपलब्धि के लिए जुन्नारदेव विधानसभा की जनता सहित ब्लाक कांग्रेस जुन्नारदेव के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, दमुआ अध्यक्ष विनोद निरापुरे, तामिया अध्यक्ष मनमोहन साहू एवं नवेगांव अघ्यक्ष सिम्मीलाल परतेती ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।


