शाजापुर -कोतवाली पुलिस को मिली सफलता चोरी की ट्रेक्टर-ट्राली जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वाहिद खान की रिपोर्ट
कोतवाली पुलिस को मिली सफलता चोरी की ट्रेक्टर-ट्राली जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की ट्राली जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने ट्राली के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को पुलिस रोज की तरह अपनी ड्यूटी निभा रही थी। तभी उनकी नजर उधर से गुजरी ट्रेक्टर-ट्राली पर पड़ी। जब पुलिसकर्मियों को शंका हुई तो उन्होंने उस पर सवार दो लोगो को रोका और पूछताछ की। वाहन पर सवार लोगों के पास जवाब नहीं था । इस पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और वाहन पर सवार पप्पू पिता अजब सिंह निवासी बावलियाखेडी और जितेंद्र पिता सूरज सिंह निवासी टुंगनी को भी थाने लेकर आए। जब पुलिस ने दोनों से अपने तरीके से पूछताछ की तो दोनों ने ट्राली चोरी की होना कबूल किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयसिंह अलावा, एसआई अरविंदसिंह तोमर साहब, आरक्षक मोहन पटेल, आरक्षक संजय पटेल और चालक निर्भयसिंह पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।


