छिंदवाड़ा । दूसरी कंपनी पर ब्रांडेड लेवल लगाकर सोयाबीन तेल बेचने वाला पुलिस की गिरफ्त में
छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा – सोयाबीन तेल पर लेवल बदलकर ब्रांडेड लेवल लगाकर बेचने वाले एक किरणा संचालक को परासिया पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है जानकारी में परासिया थान प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि दिनांक 28/8/21 को पुलिस को सूचना मिली कि बाजार चौक परासिया में सीताराम अग्रवाल अपनी किराना दुकान में दूसरी कंपनी के सोयाबीन तेल को ब्रांडेड माधुरी एवं कृषि कंपनी के लेवल लगे डिब्बों में भरकर बेचने के लिए तैयार कर रहा है जो सूचना पर तत्काल परासिया पुलिस स्टाफ मौके के लिए रवाना हुई… सूचना की तस्दीक की गई जो सूचना सही पाई गई मौके पर खाद्य विभाग की टीम एवं राज विभाग की टीम को बुलाया गया इनके द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया जो दुकान में माधुरी कंपनी के ब्रांडेड लेवल लगे 2 जार कृति कंपनी के लेवल लगे 1 जार एवं एमपी गोल्ड कंपनी के लेवल लगा 1 जार व बिना लेवल के 3 जार एवं विभिन्न कंपनियों के लेवल लगे खाली डब्बे मिले l
मौके पर से जप्त 72 लीटर सोयाबीन तेल जप्त किया जाकर सैंपल निकालकर जांच हेतु भेजा गया, वहीं दुकान का निरीक्षण करने पर दुकान में गंदगी पाई गई एवं एक बार उपयोग किए गए जार को बिना परिष्कृत किए उनमें दोबारा खाद्य तेल भरकर देखने से संक्रमण होने की पूरी संभावना पाई गई जिसके चलते सीताराम अग्रवाल का यह कृत्य धारा 269 आईपीसी एवं खाद्य एवं औषधि मानक पदार्थ की धारा 56, 58 के तहत दंडनीय पाए जाने से उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया l विवेचना के दौरान आने वाले साथियों एवं भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त होने पर अन्य धाराएं भी बढ़ाई जा सकेगी।
पुलिस टीम-
उपरोक्त कार्यवाही में टीआई परासिया सुमेर सिंह जगह एएसआई ओमप्रकाश मालवीय, एस आई एस एस परिहार, आरक्षक नवीन, प्रधान आरक्षक वैदेही द्वारा राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार प्रजीत बंसोड, खाद्य विभाग के पुरुषोत्तम भण्डारिया द्वारा संयुक्त रूप से की गई।


