ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़ -प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में नियमों की अनदेखी पुलिया निर्माण में की जा रही अनियमितता

पहली बरसात मे ही सडक मे आयी दरारे

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में नियमों की अनदेखी पुलिया निर्माण में की जा रही अनियमितता

पहली बरसात मे ही सडक मे आयी दरारे

पुष्पराजगढ़। अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में ग्राम भेजरी से लेढरा लंबाई 7.70 कि0 मी0 कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का निर्माण कार्य 5 करोड 84 लाख की लागत से मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास परियोजना अनूपपुर द्धारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है ।उक्त सड़क के निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी करते हुए खेत की काली मिट्टी डाली गयी है ।जिसके कारण सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। ग्राम वासियों ने जताया था विरोध प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्धारा मनमानी तरीके से कराए जा रहे निर्माण कार्य का गांव के लोगो द्धारा विरोध किया गया था। ग्रामीण जनों का कहना है कि खेत की काली मिट्टी डालने से सड़क में दरारे आ जाएंगी क्योंकि काली मिट्टी सूखने के बाद फटती है जिसकी शिकायत महाप्रबंधक से की गई थी लेकिन आज दिनांक तक इसकी जांच नहीं की गई है जिसके कारण ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं और अब पुलिया निर्माण में भी बारूदी विस्फोट कर गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया जा रहा है गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण के कारण पहली बारिश मे सडक मे कई जगह बडी- बडी दरारे आ गई है। बगैर रॉयल्टी के मुरुम उत्खनन प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्धारा मनमानी तरीके से मनचाहे स्थान से मुरूम निकाल कर सड़क में उपयोग किया जा रहा है तथा बिल बाउचर स्वीकृत खदान का लगाया गया है शासन के रॉयल्टी की चोरी ठेकेदार द्धारा की जाकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पुल निर्माण में अनियमितता भेजरी से लेढरा मार्ग पर बनाई जा रही प्रधानमंत्री सड़क लेढरा के पास जोहिला नदी पर एक करोड़ 41 लाख की लागत से ठेकेदार द्धारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें नियमों की अनदेखी करते हुए गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग कर लीपा पोती की जा रही है। साथ ही बिना अनुमति के जोहिला नदी मे ब्लास्टिंग कर पत्थरों को तोडा गया है । अमगवां में तलाब के पास बनाई जा रही पुलिया मे छड का उपयोग नही किया जा रहा है तथा घटिया मटेरियल का उपयोग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसका भविष्य खतरे मे है। इनका कहना है, ठेकेदार द्धारा सडक एवं पुलिया खराब बनाई जा रही है तो यह उसकी जिम्मेदारी है उसे 5 साल तक रिपेयर करना होगा। (महाप्रबंधक ) जे के गुप्ता प्रधानमंत्री सड़क जिला अनूपपुर

Related Articles

Back to top button
Close
Close