नरयावली- राजस्व मंत्री और विधायक प्रदीप लारिया ने 1 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत के उप तहसील भवन का किया भूमिपूजन।

मनोज राय की रिपोर्ट
नरयावली को मिली उप तहसील की सौगात,
राजस्व मंत्री और विधायक प्रदीप लारिया ने 1 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत के उप तहसील भवन का किया भूमिपूजन।
नरयावली सहित आसपास गावों के लोगों को अपने राजस्व संबंधी कामों के लिए सागर जाना पड़ता था जो काफी दूर पड़ता था और ग्रामीणों द्धारा काफी समय से नरयावली को उपतहसील बनाने मांग की जा रही थी जिसे देखते हुए स्थानीय विधायक प्रदीप लारिया ने प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से नरयावली को उपतहसील बनाए जाने की मांग रखी जिस पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तत्काल ही नरयावली को उप तहसील बनाने की घोषणा पिछले दिनों की थी जिसके बाद अब नरयावली के उप तहसील भवन की नींव गुरुवार दोपहर रखी गई है। जहां गुरुवार दोपहर प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर सांसद राजबहादुर सिंह और विधायक प्रदीप लारिया ने नरयावली पहुंचकर 1 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नरयावली उप तहसील भवन का भूमि पूजन किया। वही गांव के लोगों ने भी मंत्री और विधायक और सांसद का फूल मालाओं से भव्य स्वागत भी किया,वही विधायक प्रदीप लारिया ने नरयावली को तहसील बनाने पर राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब नरयावली और आसपास क्षेत्र के गांव के लोगों को अपने राजस्व संबंधी काम नरयावली में भी हो सकेंगे उन्हें अब सागर नहीं जाना पड़ेगा।


