गुना-कैंट थाना पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

विजय ओझा की रिपोर्ट
गुना । कैंट थाना पुलिस ने भगत सिंह कॉलोनी में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है शेष दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
बर्खास्त सैनिक की फर्जी बर्दी व उसकेे सीआरपीएफ के फर्जी आईडीकार्ड का इस्तेमाल कर देते थे बारदातों को अंजाम, भगत सिंह कॉलोनी से हुई चोरी का हुआ खुलासा उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को फरियादी सुनील शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा श्रावण भुजरिया का त्यौहार मनाने के लिये सुबह 10ः30 बजे अपने पूरे परिवार सहित उसके गांव तरावटा गऐ हुऐ थे दोपहर करीब 3 बजे वापस आये तो मकान का ताला टूटा हुआ एवं घर का पूरा सामान बिखरा हुआ मिला एवं घर में रखे सोने-चांदी के जेबर व नगदी 55 हजार रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गये थे उसी प्रकरण के चलते कैंट थाना पुलिस ने तकनीकी टीमों की मदद से आरोपियों का पता कर मालूम किया कि घटना वाले दिन इंदौर तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर से दो व्यक्ति एवं इस कार के साथ ही एक व्यक्ति मोटर सायकल से गुना के दो खम्बा तिराहे पर पहुंचे, जहां कार से एक व्यक्ति उतरकर मोटर सायकल पर बैठा और एक व्यक्ति कार को वापस रूठियाई की ओर ले गया तथा मोटर सायकल से आये दोनों व्यक्ति भगत सिंह कॉलोनी पहुंचे रेकी कर फरियादी सुनील शर्मा के मकान में चोरी की बारदात को अंजाम देकर भाग निकले। इस जानकारी के पता चलते ही गुना पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम हरियाणा तरफ एवं एक टीम देवास, इंदौर, बड़वानी तरफ रवाना की गई। देवास पहुंची टीम को जानकारी मिली कि गुना में चोरी देने वाले आरोपी देवास की एक होटल में रूके थे, उक्त होटल से आरोपियों के आधार कार्ड व मोबाईल नंबर की जानकारी पुलिस को मिल गई, इससे ज्ञात हुआ कि वह व्यक्ति हरियाणा के ही हैं। आरोपियों की तलाश में जिले से एक टीम पूर्व में हरियाना की ओर रवाना की गई थी, जिसे इस जानकारी से अवगत कराकर आरोपियों के पीछे लगाया गया एवं दूसरी टीम भी पीछे से हरियाणा की ओर रवाना की गई। दोंनो ही टीमों द्वारा रास्तों के टोलनाकों व शहरों के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये तो ज्ञात हुआ कि उक्त कार ग्वालियर, शिवपुरी तरफ ही चल रही है। दोंनो ही टीमें वापस ग्वालियर, शिवपुरी होते हुये गुना की ओर्र आइं तो रास्ते में म्याना के पास चौका चूल्हा होटल के वाहर उक्त नंबर की खड़ी हुई दिखाई दी, जिसमें एक व्यक्ति भी बैठा हुआ था, पुलिस द्धारा उक्त कार में बैठे व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम थानेसर, रवासपुर, कुरूक्षेत्र हरियाणा का होना बताया, पुलिस द्वारा जिसकी तलाशी ली गई तो जिसके पास .32 एमएम एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा राउण्ड, करीबन 70 हजार रूपये की चार देशों की विदेशी मुद्रा जिसमें 720 अमेरिकन डॉलर, 100 फिलीपींस डॉलर, 10 चायनीज युआन एवं 5 यूएई दिरहम मुद्रा शामिल है। आरोपी के पास 4 मोबाईल, दो आधार कार्ड, सीआरपीएफ का फर्जी आईकार्ड, आर्मी केंटीन कार्ड भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस द्धारा विधिवत जप्त कर लिया गया है। आरोपी से उसके पास मिले सीआरपीएफ के आईडीकार्ड के संबंध में पूछने पर उसने खुद को वर्ष 2007 में सीआरपीएफ की दुर्गापुर, पं.वंगाल बटालियन में भर्ती होना एवं वर्ष 2018 में सेवा से वर्खास्त होना बताया। जिससे उक्त चोरी के संबंध में पूछने पर उसने अपने दो साथी अखला खांन निवासी मेरठ उप्र एवं सोमवीर सिंह निवासी सोनीपत हरियाणा के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार के कब्जे से 54,000 रूपये नगदी भी बरामद कर लिये गये हैं साथ ही घटना में प्रयोग की गई कार को भी पुलिस ने आरोपी से जप्त कर लिया है। पुलिस की पकड़ में आया आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का बदमाश हैं, जो फर्जी सीआरपीएक की बर्दी एवं फर्जी आईडी कार्ड का लाभ लेकर चलता था, और अपने साथियों के साथ मिलकर इस प्रकार की बारदातों को अंजम देता था। आरोपी सुनील कुमार का पूर्व का भी आपराधिक रिकार्ड ज्ञात हुआ है, जिसमें हरियाणा कुरूक्षेत्र के यूनिवर्सिटी थाने.प्रकरण एवं गुजरात अहमदाबाद के चांदखेड़ा थाने में प्रकरण दर्ज होना पाये गये हैं तथा इसके अन्य अपराधों के बारे में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी सुनील कुमार से उसके साथियों की और जानकारी प्राप्त करने व चोरी के अन्य मशरूका की बरामदगी के लिये आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जावेगा। चोरी की उक्त सनसनीखेज बारदात का शीघ्र पटाक्षेप कर अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम में केंट थाना प्रभारी अवनीत शर्मा, सायबर सेल प्रभारी मसीह खांन, उप निरीक्षक संजय लोधी, उप निरीक्षक रासविहारी शर्मा, सीसीटीव्ही कंट्रोल प्रभारी भूपेन्द्र सेंगर, पवन शर्मा, व उनकी टीम की भूमिका रही है। उक्त टीम को गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से पुरूकृत किया जावेगा। वाइट , एसपी राजीव कुमार मिश्रा


