ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

राजेन्द्रग्राम-भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल राजेन्द्रग्राम में कार्यकरणी बैठक सपंन्न

भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल राजेन्द्रग्राम में कार्यकरणी बैठक सपंन्न

प्रवीण चन्द्रवी की रिर्पोट

भारतीय जनता पार्टी के भाजपा मंडल राजेन्द्रग्राम में कार्यकरणी बैठक सपंन्न

राजेन्द्रग्राम। दिनांक 14 /09/ 2021को राजेंद्रग्राम स्व सहायता समूह भवन में मंडल कार्यकारिणी की बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी मंडल अध्यक्ष प्रमोद मरावी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी के द्धारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात मंडल अध्यक्ष द्धारा सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि यह बैठक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव को लेकर रखी गई है जिसमें 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसे हम सब कोई मिलकर सम्मलित होना है। जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र मरावी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते की हर उस व्यक्ति विकास करना है। जो अंतिम छोर में बसा हुआ है। एवं शासन की योजनाओं से वंचित है। शासन की योजनाओं को उन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। कार्यक्रम को गति देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह जी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी एक महान पुरुष है। जिनका लोहा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मानता है। ऐसे महान पुरुष के जन्मदिन पर अनेक कार्यक्रम रखे गए हैं। जिसमें स्वास्थ्य सफाई फल वितरण विकलांगों को साइकल एवं अन्य उपकरण वितरण खाद उत्सव कार्यक्रम है। जिसे हम सबको पूरी लगन और निष्ठा के साथ करना है। कार्यक्रम में ऐ रहे मोजूद,मंडल उपाध्यक्ष जय हिंद दुबे जागेश्वर चंद्रवंशी ललित सिंह शशांक शेखर जयसवाल महामंत्री जागेश्वर चंद्रवंशी सौरभ श्याम मीडिया प्रभारी गजेंद्र रजक मंत्री प्रभाकर जयसवाल राजेश जायसवाल कोषाध्यक्ष लोक सिंह मिथिलेश पाठक जवाहर सिंह मिथिलेश नायक जमुनादास शिवकुमार मथुरा सिंह पंचू सिंह चोखन लाल शिवप्रसाद राजेंद्र पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close