गोरखपुर- अंजनी जलाशय से प्रभावित किसानों ने मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ।
छिंदवाड़ा से तरुण मेहरा की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा – मोहखेड़ विकासखंड के गोरखपुर अंजनी जलाशय में सर्वे से प्राप्त मुआवजे से भी अधिक किसानों की फसल भारी बारिश के चलते जलस्तर ऊपर आ जाने से समस्या को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन दिया
ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र में पूर्व विधायक नानाभाऊ मोहोड के प्रयासों से स्वीकृत इस जलाशय में पूर्व सर्वेका मुआवजा किसानों को मिल गया। किसानो के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में भारी बारिश के चलते जिसमें सर्वे में आई कृषि भूमि के अलावा अन्य भूमि डूब क्षेत्र में आ गई ।जो पूरी तरह जलमग्न हो गई ,जिससे वर्तमान में खड़ी फसल को नष्ट हो गई तथा किसानों के कुएं बोरवेल मोटर पंप भी डूब गए ।इसके अलावा गांव उमरानाला को जाने वाला हिवरा वासुदेव- गोरखपुर मुख्य मार्ग भी पूर्ण रूप सेअवरुद्ध हो गया।।
किसानों के साथ क्षेत्र के भाजपा नेताओं की मांग है उक्त जलाशय का पुनः सर्वे कराकर वर्तमान में कि नष्ट हुई फसल के मुआवजा के साथ डूब क्षेत्र में आई नई भूमि का भी मुआवजा दिया जाए।इन मांगों को लेकर किसानों का नेतृत्व कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी मंडल सहित क्षेत्र के किसान एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे।


