ताजा ख़बरेंदेशधर्ममध्यप्रदेश
लासा देवी मन्दिर का होगा कायाकल्प :अविनाश त्रिवेदी

संवाददाता राज इटौंजा
इटौंजा बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अकड़रिया कला के लासा देवी मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु क्षेत्रीय विधायक ने किया शिलान्यास वही विधायक के मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि इस मंदिर का कायाकल्प पर्यटन विभाग द्वारा करीब 49 लाख 14 हजार रुपये की लागत से किया जायेगा इसके अलावा माल रोड पर वीरांगना अवन्ती बाई लोधी द्वार एवं कुसुम आई०टी०आई० के पास महाराजा टीकननाथ पासी द्वार का भी शिलान्यास किया उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अविनाश त्रिवेदी एसडीएम बीकेटी नवीन चन्द्र खण्ड विकास अधिकारी पूजा सिंह मण्डल अध्यक्ष राजू कश्यप अतुल मिश्रा सुधाकर अवस्थी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे


