ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह पर दो स्थानों पर नशामुक्ति पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह पर दो स्थानों पर नशामुक्ति पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह पर दो स्थानों पर नशामुक्ति पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन

छिंदवाड़ा l कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.के.गुप्ता के नेतृत्व में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्धारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मघ निषेध सप्ताह के शुभारंभ पर गोधुलि वृद्धाश्रम और ग्राम पंचायत गुरैया के बाजार चौक में नशामुक्ति पर केन्द्रित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया । शासकीय कलापथक दल और किरदार संस्थान द्धारा प्रस्तुत नुककड नाटक की सभी ने सराहना की । इस अवसर सभी को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई ।शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार  नरेन्द्र पाल ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता पैदा की गई । इस अवसर पर सहायक आयुक्त नगर निगम अनंत धुर्वे जिला तंबाकू निषेध अधिकारी डॉ.राहुल श्रीवास्तव, किरदार संस्थान के डा.पवन नेमा, स्थापक व अन्य कलाकार, पूर्व संरपच ओमप्रकाश ओकटे और बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close