ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा- दोपहर बाद कार्यालयों में पसरा सन्नाटा  सभी कर्मचारी अधिकारी रहे हड़ताल पर

दोपहर बाद कार्यालयों में पसरा सन्नाटा  सभी कर्मचारी अधिकारी रहे हड़ताल पर

 तरुण मेहरा की रिपोर्ट

दोपहर बाद कार्यालयों में पसरा सन्नाटा  सभी कर्मचारी अधिकारी रहे हड़ताल पर

छिंदवाड़ा-  म प्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला छिंदवाड़ा के तत्वाधान में आज जिले के समस्त 11 विकासखंड तहसील एवं जिला मुख्यालय के कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों द्धारा मुख्यालय में अपनी 6 बिंदुओं पर महंगाई भत्ता वेतन वृद्धि एरियर मकान भाड़ा पदोन्नति पुरानी पेंशन बहाली और विभिन्न संवर्ग की वेतन विसंगतियों के संबंध में SDM अतुल सिंह छिंदवाड़ा एवं सीएसपी सर कुशवाहा  को संयुक्त रूप से पंडाल में जिला अध्यक्ष सतीश गोंडाने द्धारा समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में सौंपा गया । भारी बारिश के बावजूद कर्मचारी पंडाल में डटे रहे और कुर्सियाँ अपने सर पर लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहे एवं नारे लगाते रहे बारिश रुकने के बाद पुनः कार्यक्रम चालू हुआ और हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी ने उपस्थित होकर राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए नारे लगाए एवं मांगे पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री  से निवेदन किया द्धारा बताया गया प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी विगत 2 माह से वेतन वृद्धि एरिया महंगाई भत्ता के भुगतान मकान भाड़ा एवं पदोन्नति आदि मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन माननीय मुख्यमंत्री  द्धारा कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है विगत 2 सालों से महंगाई भत्ता वेतन वृद्धि एरियर रुकने के कारण कर्मचारियों को प्रतिमा हजारों रुपए का नुकसान हो रहा है साथी वेतन वृद्धि एरियर से 1 से 2 लाख तक कर्मचारियों को नुकसान हुआ है । साथी पदोन्नति नहीं होने के कारण अधिकांश अधिकारी कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो गए जिसके कारण उन्हें लाखों रुपए का नुकसान झेलना पड़ा है इसके बावजूद सरकार पदोन्नति के आदेश जारी करने में विलंब कर रही है अभी तक कोई नीति तैयार नहीं हो पाई सारे मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों में अपनी मांगों के संबंध में आक्रोश है और उनका कहना है कि शासन की विभिन्न योजनाओं में भी भागीदार होते हैं कोरोना काल और वैक्सीनेशन के कारण लोग लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं फील्ड मेहनत कर रहे हैं किंतु शासन उनको कोई उनके परिवार को दे आर्थिक लाभ नहीं दे पा रही है मंच के माध्यम से मुख्यमंत्री  का ध्यान आकर्षित करते हुए निवेदन किया गया कर्मचारियों की मांगों को पूर्ण करें अन्यथा 28 एवं 29 अक्टूबर को अनिश्चित काल हड़ताल में सभी प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी चले जाएंगे आज कलेक्ट्रेट प्रांगण में दोपहर पश्चात से सभी तहसीलों के एवं जिला मुख्यालय के अधिकारी कर्मचारियों द्धारा आधे दिन का अवकाश लेकर पंडाल में अपनी उपस्थिति दी गई और सायं 4:30 बजे तक मंची कार्यक्रम जिसमें कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में अपने उद्बोधन दिए व मांगों के सम्बंध में नारे लगाए गए । आज सभी कर्मचारी अधिकारियों ने सर पर विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी मांगों के संबंध में हाथ में मांगों का पत्र लेकर प्रशासन के अधिकारियों को आक्रोश दिखाया व निवेदन किया कि उनकी भावनाओं से शासन को अवगत कराये कार्यक्रम में म प्र राजपत्र अधिकारी संघ, म प्र राज्य कर्मचारी संघ, म प्र शिक्षक कांग्रेस, म प्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, म प्र कर्मचारी कांग्रेस, म प्र लघु वेतन कर्मचारी संघ, म प्र पटवारी संघ, म प्र, पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, म प्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, म प्र राज्य अध्यापक संघ, महिला बाल विकास, म प्र माध्यमिक शिक्षक संघ, मध्य प्रदेश संविदा अधिकारी कर्मचारी संघ ,म प्र वन एवं वन्य प्राणी संघ, म प्र पेंशनर समाज, म प्र पेंशनर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश ट्राईबल वेलफेयर संघ, मध्य प्रदेश शिक्षक संगठन, म प्र सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, म प्र पीएचई कर्मचारी संघ, म प्र वन दैनिक वेतन भोगी संघ, म प्र सहकारिता अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे और सभी ने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किए संरक्षक हेमंत चांद तुकाराम दुर्गे आरजी चितवार, नारायण ढकने, श्याम कावेरी, एस डी ए तिवारी, संजय शुक्ला, किशोर साहू, डॉक्टर एम के मौर्य एवं अन्य संघ के पदाधिकारियों द्धारा अपने विचार मंच में व्यक्त किए एवं आज मंच का सन्चालन हेमच चांद द्धारा किया गया । सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश शर्मा जिला सचिव संजय भावरकर जिला महामंत्री राजेश साहू कार्यालय सचिव भीमराव अहिरवार, अखिलेश निर्मलकर दीपक मालवीय रितेश तिवारी, सौरभ भार्गव विनोद बालसराफ साधना राजोरिया, विद्या केकतपुरे लक्ष्मी पनवेल, भारती मेश्राम एवं समस्त महिला कर्मचारियों ने भी अपनी सहभागिता इसमें निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया आभार प्रदर्शन अंत में रमेश शर्मा जिला सचिव द्धारा किया गया एवं आगामी आंदोलन के लिए सभी को तैयार रहने के लिए कहा गया । आज से 11 विकास खंड व तहसील के अध्यक्ष उपस्थित रहे । आज पूरा कलेक्ट्रेट मुख्यालय के समस्त ऑफिस के अधिकारी कर्मचारी अवकाश लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी सहभागिता निभाई पानी गिरने के कारण कुछ देर कार्यक्रम में व्यवधान हुआ किंतु पानी रुकने के बाद पुनः कर्मचारी पंडाल में आकर पूरे जोश के साथ आंदोलन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close