ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा-छिंदवाड़ा जिले की गौ शाला को मिला प्रथम पुरस्कार

छिंदवाड़ा जिले की गौ शाला को मिला प्रथम पुरस्कार

तरुण मेहरा की रिपोर्ट

छिंदवाड़ा जिले की गौ शाला को मिला प्रथम पुरस्कार

मुख्यमंत्री  चौहान ने छिंदवाड़ा जिले की बाहुबली जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण न्यास संत विद्यासागर गौ-शाला मेघा सिवनी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। छिंदवाड़ा जिले में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में जिले की सभी मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना के अंतर्गत तथा अशासकीय गौ-शाला का संचालन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में छिंदवाड़ा जिले की बाहुबली जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण न्यास संत विद्यासागर गौ-शाला मेघा सिवनी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्धारा जबलपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया । साथ ही 5 लाख रुपये का चेक भी सम्मान के रूप में गौ-शाला के अध्यक्ष प्रीतेश जैन जैकी व महासचिव प्रशांत जैन, गौरव जैन मंत्री को प्रदान किया गया । इस अवसर पर जिले के उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.एस.जी.एस.पक्षवार भी उपस्थित थे । उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2019-2020 के लिए यह पुरस्कार मुख्यमंत्री के हाथ से प्रदान किया गया है । डॉ.पक्षवार ने पूरे पशुपालन विभाग की ओर से गौ-शाला संचालन करने वाले संचालकों को बधाई प्रेषित की । साथ ही इस कार्यक्रम में लेखापाल आर.के.बंसोड भी उपस्थित थे । पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ.आर.के.मैहिया एवं ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ.ए.पी. गौतम के द्धारा छिंदवाड़ा जिले को प्रदेश में गौ-शाला का प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी गई है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close