ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शाजापुर-जवानों की शहादत को किया याद, दी श्रद्धांजलि

प्रेस क्लब कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जवानों की शहादत को किया याद, दी श्रद्धांजलि

वाहिद खान रिपोर्ट

जवानों की शहादत को किया याद, दी श्रद्धांजलि

प्रेस क्लब कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

शाजापुर। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरूवार को प्रेस क्लब कार्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि ये उन शहीदों का दिन है जिन्होंने देश सेवा को परिवार से पहले माना। कर्तव्य का पालन करने वाले इन पुलिस कर्मियों का बलिदान हमें सिखाता है कि देश प्रेम और देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। उन्होंने अपील की कि हम भी शहादत के इस दिन को यादगार बनाये ओैर शपथ लें कि जब भी देशसेवा का अवसर होगा हम पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित सभी प्रेस क्लब पदाधिकारियों व पत्रकारों ने शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक मनोज नारेलिया, उपाध्यक्ष मंगल नाहर, सचिव नीलेश वर्मा, सहसचिव पं. गोविंद शर्मा, समन्वयक अजय गोस्वामी, पीयूष भावसार, सुनील हंचोरिया, मोहित व्यास, विकास सिंदल, पवन चौहान, सुमित भावसार, प्रचार-प्रसार मंत्री फय्याज खान, नरेंद्र भाटी , वाहिद खान, सरदार विक्रम सिंह, धनराज गवली, गणेश गवली,  रोहित विश्वकर्मा, मोहित राठौर, राका महिवाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close