पुष्पराजगढ़ -मोटर साईकिल हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
मोटर साईकिल हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर
पुष्पराजगढ़ । थाना राजेन्द्रग्राम अन्तर्गत ग्राम पंचायत धरमदास अन्तर्गत बैहार घाट के समीप सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी है जिसे जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया है।बैहार घाट में आए दिन होती है सडक दुर्घटना सुरक्षा बोर्ड पर शासन प्रशासन मौन आये दिन बैहार घाट में हो रही हादसे में कोई सुरक्षा बोर्ड न होने से अभी इसी सप्ताह में एक यात्री बस पलट गयी थी । जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण सबक लेता नहीं दिख रहा है। इसी मार्ग में यहीं पर कुछ महीने पहले भी एक बस पलट चुकी है, जिसमें एक यात्री की मौत हुई थी। वहीं बैहार घाट के मंदिर के पास हादसा हुआ है, जिसमें एक की मौत हुई है मृतक का नाम शाखाराम पिता अघनू प्रसाद उम्र लगभग 45 निवासी जरही दूसरा मोहन प्रसाद पिता सप्पे उम्र लगभग 35 जिसकी हालत गंभीर है जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। राजेन्द्रग्राम पुलिस ने बताया कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई है, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना की विवेचना जांच में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव छोटे लाल साहू आरक्षक,मृगेन्द्र पटेल ,आरक्षक,मनोज सिंह उरेती प्रधान आरक्षक जुटे हुए है।


