अपराधताजा ख़बरेंदेश

संभावित प्रत्याशी पर फायर

 

पीलीभीत के कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर लौट रही पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं संभावित प्रत्याशी किरन लता रस्तोगी को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जिसके बाद संभावित प्रत्याशी किरन लता रस्तोगी को पूरनपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल पीलीभीत के लिए रेफर कर दिया है।

मामला पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र का है जहां पर चुनाव प्रचार कर रही महिला प्रत्याशी के ऊपर चुनावी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों द्वारा फायर किया गया पूरा मामला सबलपुर खास मोड का है जहां पर संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार कर गांव के बाहर आ रही थी तभी अज्ञात लोगों ने आकर प्रत्याशी के ऊपर गोली से फायर कर दिया आनन-फानन में महिला प्रत्याशी को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल पीलीभीत के लिए रेफर कर दिया गया वही महिला प्रत्याशी के बेटे से जब जानकारी की तब उसने यह बताया कि वह गाड़ी चला रहा था और उसके बराबर वाली सीट पर उसकी मां बैठी हुई थी बाहर से आए किसी अज्ञात शख्स ने गोली चलाकर फायर महिला प्रत्याशी के बेटे द्वारा उसका पीछा किया गया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया घटना की सूचना मिलते ही पूरनपुर कोतवाल एसके सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

दिवाकर न्यूज चैनल से मण्डल ब्यूरो अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close