अपराधताजा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेशराज्य

थाना देहात भिण्ड पुलिस ने अधिया व राउण्ड के साथ दो आरोपीगणों को किया गिरफ्तार

पवन शर्मा, भिण्ड/ पुलिस अधीक्षक भिंड  शैलेन्द्र सिंह चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक आनन्द राय के निर्देशन में थाना प्रभारी देहात प्रभारी रामबाबू सिंह यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब, अवैध हथियार, स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी व गुण्डा बदमाशों पर धरपकड अभियान के तहत कार्यवाही जारी है इसी तारतम्य में दिनांक 06.03.22 की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि आईटीआई रोड भिण्ड के पास दो व्यक्ति अपराध करने की नियत से घूम रहे है । मुखबिर की सूचना पर आईटीआई रोड पर दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिनको पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा गया तथा उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से एक 315 बोर की अधिया व दो जिन्दा राउण्ड जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपीगणों से अवैध अधिया व राउण्ड के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है तथा आरोपीगणों को उपलब्ध हुये अवैध हथियारों के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात रामबाबू सिंह यादव, उनि विजय शिवहरे, प्रआर अरविन्द
गौतम, राजेश गर्ग, गुरूदास सोही, मृगेन्द्र जादौन, आर सन्दीप
राजावत, ओमप्रकाश यादव की अहम भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button
Close
Close