ताजा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

पेयजल के अभाव में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पानी के लिए दूर जाने को मजबूर,बिगड़ा पड़ा हैंडपंप

शिकायत के बावजूद जिम्मेदार नहीं ले रहे संज्ञान,अध्यापन कार्य हो रहा प्रभावित

प्रवीण चन्द्रवंशी, राजेन्द्रग्राम।

तहसील मुख्यालय पुष्पराजगढ़ से महज 6 कि.मी. दूर शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटना संकुल राजेन्द्रग्राम को पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है, हैंडपंप 1 माह से ऊपर हो गया पूरी तरह खराब पड़ा है, जिसकी सूचना विद्यालय प्राचार्य द्वारा संकुल, बीआरसी, बीईओ, पीएचई विभाग सहित दी जा चुकी है मगर आज तक हैंडपंप का सुधार नही हो पाया है जिसके कारण विद्यालय में छात्र छात्राओं, शिक्षक के अलावा अन्य लोगो को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। और जिम्मेदार लोग हाथ मे हाथ धरकर बैठे हैं। किसी को कोई चिंता नही है कि विद्यालय पानी कहा से मिलेगा। सभी संबंधित लोगो को इसकी शिकायत लगातार की जा रही हैं मगर जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं लगता हैं 6 माह बाद ही नींद खुलने की उम्मीद लग रही हैं। इनके नींद का खामियाजा विद्यालय को भोगना पड़ रहा है। जब कि सरकार सभी विद्यालयों में करोड़ो रूपये खर्च करके बोर करवाकर नल फिटिंग करके पानी की टंकी लगवाई है, मगर सरकार की योजनाओं पर कुछ लोग पलीता लगा रहे हैं।

पानी के पड़े लाले,शौच की भी बड़ी समस्या

शासकीय विद्यालय पटना में हैंडपंप खराब होने कारण पानी की समस्या विकराल हो गयी है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को पानी न होने के कारण बहुत परेशानी उठानी पड़ रही हैं।पानी पीने के लिए विद्यालय से बाहर पानी की तलाश में दूर जाकर भटकना पड़ रहा हैं।विद्यालय में शौचालय तो है मगर विद्यालय में पानी की व्यवस्था न होने की वजह से छात्र एवं छात्राओं को मजबूरी में लोटा लेकर शौच के लिए विद्यालय से बाहर खुले मैदान में जाना पड़ रहा है और जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण स्वच्छ भारत मिशन का धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है।

1 किलोमीटर दूर है पानी की व्यवस्था, ग्रीष्म काल भी हुआ प्रारंभ

विद्यालय में मध्यान्ह भोजन का कार्य रेशमी स्वसहायता समूह द्वारा किया जा रहा हैं विद्यालय में लगभग 100 बच्चो का भोजन प्रतिदिन तैयार होता हैं। भोजन तैयार करने के लिए 50 लीटर तथा अन्य कार्यो के लिए 50 लीटर पानी चाहिए होता हैं। जिस कारण से स्वसहायता समूह को को 1 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा जिससे समूह को परेशानी का सामना पड़ रहा रहा हैं।ठंड एवं बारिश के मौसम में पानी का उपयोग कम से कम ही होता है परंतु अब ग्रीष्म काल में पानी की आवश्यकता 3 गुना तक बढ़ जाती है और ऐसे में बार-बार इतनी दूर पानी के लिए जाना पड़ रहा है।

पानी बना अध्यापन कार्य में बाधा,शिकायत पर जिम्मेदार मौन, चोरों का भी आतंक

पानी की समस्या के कारण छात्र छात्राओं के अध्यापन कार्य में विपरीत असर पड़ रहा है क्योंकि इनको कक्षा से बार-बार प्यास लगने के कारण दूर जाना पड़ता है साथी वार्षिक परीक्षा भी प्रारंभ हो गई है और ऐसे में ग्रीष्म काल के समय पानी का अभाव इनके भावी जीवन में जहर घोलने का काम कर रही है।हैंडपंप बिगड़ने की शिकायत प्राचार्य के द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराजगढ़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पुष्पराजगढ़, बीआरसी पुष्पराजगढ़ एवं संकुल प्रभारी राजेन्द्रग्राम से की गई है। मगर 1 माह से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद संबंधित जिम्मेदारों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उक्त समस्या के बाद चोरों का भी आतंक बढ़ रहा है विद्यालय में लगे पानी की 1 हजार की टंकी, नल फिटिंग,बिजली का तार के अलावा अन्य सामान भी चोरों के द्वारा चोरी करके परेशानी की समस्या खड़ी कर दी गई है। उक्त संबंध में सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।

इनका कहना हैं,,

1. मैं आज ही खुद जाकर मामले को दिखवाकर पानी की समस्या दूर करवाने की कोशिश करता हूँ।

महेशचन्द दुबे एसडीओ
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पुष्पराजगढ़

2.लगातार पीएचई विभाग को लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है मगर बोलते हैं ठीक कर देंगे मगर 1 माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी पीएचई विभाग इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close