ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापार

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने महिला स्वसहायता समूहों के स्टालों का अवलोकन किया

डोहेला महोत्सव में समूहों को निःशुल्क दूकानें दी गईं, जल्द ही स्थाई दूकानें देने की योजना

डोहेला महोत्सव में समूहों को निःशुल्क दूकानें दी गईं, जल्द ही स्थाई दूकानें देने की योजना

खुरई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां चल रहे चार दिवसीय डोहेला महोत्सव में स्वसहायता समूह की बहिनों के उत्पादों के सेल काउंटर्स पर पहुँच कर खरीददारी की और उनसे बातचीत कर उत्साहवर्धन किया। श्री सिंह के निर्देश पर सभी महिला स्वसहायता समूहों को परिसर में अपनी सामग्री बेचने के लिए सुविधा युक्त दूकानें बिनाकिसी किराये के निःशुल्क उपलब्ध कराई गई हैं।मंत्री भूपेंद्र सिंह ने समूह की महिलाओं से उनकी सामग्री, कार्यपद्धति और आमदनी के बावत् जानकारी ली। उन्होंने स्टालों से खरीदारी भी की जिसमें वस्त्र और पूजन सामग्री आदि क्रय किये। मंत्री श्री सिंह ने स्वसहायता समूहों की बहिनों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही उन्हें स्थायी दूकानें उपलब्ध कराई जाएंगी जिनमें वे अपने उत्पाद बेच कर आत्मनिर्भर बन सकें।
Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close