देशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी भाजपा

कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी भाजपा-अतुल रमेश पाठक

पवन शर्मा / भिण्ड , भिण्ड भाजपा के 42 वां स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन में कार्यकर्ता ही रीढ़ है और उन्हीं के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है।
अतुल पाठक ने कहा आज हम सभी के लिए गौरव का क्षण है ‌। हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, हमारी पार्टी शुरू से ही एक गौरवशाली एवं वैभवशाली भारत के निर्माण, राम राज्य की स्थापना, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा देश एक हो एवं देश का हर नागरिक राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो, इस विचार को लेकर हमारे नेताओं ने राजनीतिक यात्रा शुरू की और आज हमारी विचारधारा को पूरा देश स्वीकार कर रहा है। पूरे देश में इसी विचारधारा के आधार पर भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। अतुल पाठक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना हम भाग्यशाली समझते हैं, क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कल को चाहे तो प्रदेश का नेतृत्व करें या पार्टी का नेतृत्व करें। यह बात अन्य दलों में संभव नहीं है, अन्य दलों में आगे बढ़ने के लिए एक ही परिवार का सदस्य होना जरूरी है। हम गर्व करते हैं कि हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं क्योंकि देश में भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसमें संगठन अंतिम पंक्ति में बैठे हुए कार्यकर्ता की चिंता करता है ‌

Related Articles

Back to top button
Close
Close